जांजगीर-चांपा. सक्ती में एक कारोबारी के छुपाए हुए कालेधन चोरी मामले में नई जानकारी निकलकर सामने आ रही है. मामले में पुलिस के साथ IT के अधिकारी भी अपने स्तर से जांच पड़ताल में लगे हुए हैं. मामले से जुड़े कई लोगों को रायपुर बुलाकर उनसे पूछताछ की गई है.
खबर मिली है कि पूरे मामले में सट्टा किंग को भी रायपुर बुलाया गया था. अधिकारी ने उससे पूछताछ की है. हालांकि यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि पूछताछ किस संबंध में हो रही है, लेकिन जिस प्रकार मामले से जुड़े लोगों का रायपुर बुलावा आ रहा है उससे यह कयास लगाया जा रहा है कि छिपाए गए कालेधन से जुड़े मामले में IT के अधिकारी जांच कर रहे.

More Stories
राष्ट्रपति भवन के विशेष अतिथि बने बस्तर के मांझी-चालकी : बस्तर पंडुम-2026 के विजेताओं और जनजातीय प्रतिनिधियों का हुआ विशेष सम्मान
हज-2027 के लिए ऑनलाइन डिजिटल रेंडम चयन संपन्न
CWG 2026: बृजमोहन अग्रवाल ने गोल्ड मेडलिस्ट दिलीप गावित और सिल्वर विजेता मोहम्मद बासिल को दी बधाई, कहा- देश का बढ़ाया मान