रायपुर. छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के लोगों के लिए एक अच्छी खबर है. उन्हें जल्द ही एक नई वंदेभारत ट्रेन की सौगत मिलने वाली है. रेल मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक नई वंदे भारत ट्रेन 11 दिसंबर को चलने वाली है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक नई ट्रेन बिलासपुर से नागपुर के बीच चलेगी. ट्रेन के स्टॉपेज की बात करें तो बिलासपुर से छुटने के बाद ये ट्रेन रायपुर, दुर्ग और गोंदिया के बाद सीधे नागपुर में रूकेगी.
करीब 412 किलोमीटर की दूरी ये ट्रेन 5.30 घंटे में तय होगी. टाइम टेबल के मुताबिक वंदेभारत ट्रेन सप्ताह में शनिवार को छोड़ बाकी छह दिन चलेगी. बिलासपुर से सुबह 6.45 बजे छूटकर 8.06 बजे रायपुर, 8.47 बजे दुर्ग, 10.30 बजे गोंदिया होकर 12.15 बजे नागपुर पहुंचेगी. वापसी में यह ट्रेन दोपहर 2 बजकर 5 मिनट पर नागपुर से छूटकर 15.45 बजे गोंदिया, 17.30 बजे नागपुर, 18.08 बजे रायपुर और 19.35 बजे बिलासपुर पहुंचेगी.

More Stories
सुशासन तिहार ने बदली हजारों जिंदगियां! किसी को मिला रोजगार, किसी को मिली नई उड़ान
जशपुर ब्लड सेंटर में बड़ा खुलासा! एक्सपायर्ड ब्लड बैग, रिकॉर्ड में गड़बड़ी के बाद प्रभारी MLT निलंबित
छत्तीसगढ़ की बेटी महक नरवासे का कमाल! भारत की U-19 टीम में बनी उपकप्तान, श्रीलंका दौरे के लिए चयन