किचन में काम करते समय अकसर गर्म चीजों पर हाथ लगते ही दर्द के साथ फफोला निकल आता है। हालांकि इस समस्या को छोटा समझकर कई महिलाएं इसे नजर अंदाज कर देती हैं तो कुछ तुरंत बाथरूम में रखे टूथपेस्ट को लेने के लिए दौड़ती हैं। हालांकि दोनों ही सूरतों में नुकसान आपका ही है। जी हां, महिलाओं को लगता है कि जली हुई स्किन पर पेस्ट लगाने से जलन कम होने के साथ ठंडक महसूस होगी। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि जली हुई त्वचा पर टूथपेस्ट लगाना असल में कितना नुकसानदायक हो सकता है। आइए जानते हैं।
जली हुई स्किन पर टूथपेस्ट लगाने के नुकसान
त्वचा में जलन और सूजन
टूथपेस्ट में मौजूद केमिकल्स जैसे मेंथॉल, फ्लोराइड, और डिटर्जेंट, त्वचा के लिए हानिकारक हो सकते हैं। इसे त्वचा पर लगाने से त्वचा अधिक संवेदनशील बनकर जलन महसूस कर सकती है। जिससे त्वचा पर लालिमा या सूजन पैदा हो सकती है।
संक्रमण का खतरा
टूथपेस्ट में मौजूद ग्लिसरॉल पेस्ट को सूखने नहीं देता है। लेकिन अगर इस केमिकल को घाव पर लगाया जाए, तो यह संक्रमण को बढ़ा सकता है। ऐसे में आपको टूथपेस्ट स्किन पर नहीं लगाना चाहिए।
एलर्जी प्रतिक्रिया
टूथपेस्ट में मौजूद कई रसायन खासतौर पर संवेदनशील त्वचा वाले लोगों के लिए एलर्जी का कारण बनकर चकत्ते या खुजली जैसी समस्या पैदा कर सकते हैं।
उपचार में देरी
टूथपेस्ट जलन को ठंडा करने का भ्रम भले ही पैदा कर देता है, लेकिन यह घाव को भीतर से नम रखने की जगह सूखा देता है, जिससे उपचार प्रक्रिया धीमी हो सकती है।
त्वचा को नुकसान
टूथपेस्ट का पीएच स्तर त्वचा के लिए उपयुक्त नहीं होता, जिससे जलन या केमिकल क्षति हो सकती है। ज्यादा जलने पर इसे लगाना हानिकारक हो सकता है।
सलाह
ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर जली हुई स्किन पर क्या लगाना चाहिए। तो आपको बता दें, आप जली हुई त्वचा पर एलोवेरा जेल लगा सकते हैं। एलोवेरा में मौजूद गुण स्किन को नमी देकर सूजन को कम करते हैं। इसके नियमित यूज से जली हुई स्किन तेजी से रिपेयर हो सकती है।

More Stories
दनगरी वाटरफॉल में बड़ा हादसा टला! तेज बहाव के बीच फंसे 7 पर्यटक, घंटों चला रेस्क्यू ऑपरेशन
सारंगढ़ की बेटी रीमा राय ने रचा इतिहास! शहीद राजीव पाण्डेय पुरस्कार से सम्मानित, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी बढ़ाया देश का मान
दुर्ग में स्वाइन फ्लू का बढ़ा खतरा! 25 दिन में मिले 13 H1N1 मरीज, 9 एक्टिव केस से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट