June 18, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

नए विद्युत पोल गिरे, रात भर रही बिजली गुल

घटिया निर्माण व भ्रष्टाचार के चलते 2 पोल गिरे, कुछ और गिरने की आशंका, कुछ टेढ़े मेढ़े

रात मे घटना होने के चलते जनहानि नहीं हुई

मूसलाधार बारिश हो रही, पोल गिरे, रात भर रही बिजली गुल, जनता त्रस्त

सरायपाली :

नगर पालिका क्षेत्रांतर्गत निर्माणाधीन गौरव पथ व नाली निर्माण की शिकायत के बाद अब नए लगाए गए विद्युत पोल के गिरने की शिकायतें भी आना सुरु हो गई है ।

घटिया तरीके से लगाये गए विद्युत पोल की शिकायत संबंधित अधिकारियों को पोल लगाते समय ही नगरवासियो द्वारा शिकायत कर ध्यान आकर्षित कराया गया था, तो वही समाचारो के माध्यम से भी गड़ाये जा रहे पोल की गुणवत्ता को लेकर नगरपालिका , विद्युत विभाग व स्थानीय प्रशासन को अवगत कराया गया था, साथ ही विधायक चातुरी नंद ने भी घटिया निर्माण की शिकायत पर अधिकारियों को अवगत कराया और निर्देश दिया था, मगर कोई कार्यवाही की गई जिसका खामियाजा आज जनता को भुगतना पड़ रहा है.

आज इस लापरवाही व भ्रष्टाचार युक्त निर्माण की कलई पहले ही बरसात में खुल गई है!

आपको बता दें कि नगरपालिका में आयोजित बैठक में एसडीएम ने भी स्पष्ट निर्देष दिया था कि कार्य की गुणवत्ता से समझौता न करें किंतु संबंधितों ने कोई ध्यान नही दिया।

कल शुक्रवार रात को हुए बारिश से नगर के मध्य 2 विद्युत खंबे गिर गये तो वही निरंजन अग्रवाल के सामने बन रहे नाली के कारण समीप ही गाड़े गए खंबे की भी गिरने की संभावना को देखते हुए उसे अन्य लोहे की पाईप से सपोर्ट के लिए बांध दिया गया है ।

गौरव पथ निर्माण के साथ ही रोड के दोनों ओर काफी संख्या में नए विद्युत पोल लगाए गए हैं , किंतु अनेक लोगो का कहना है कि सही गहराई में इन्हें नही लगाया गया है और ना ही गड्ढे को चौड़ा किया गया है और ना ही इसमे सही मात्रा में concrete किया गया और ना ही पानी डाला गया है.

पहली बारिश ने ही ठेके पर हुए कार्यो , दावों व कार्यशैलियो की पोल खोल दी है।

आपको बता दें कि नगर में सैकड़ो की संख्या में नये विद्युत पोल लगाये गए हैं । ऊंचाई के हिसाब से ही गहराई में इसे लगाया जाना था व पर्याप्त मात्रा में सीमेंट से इसे बन्द करना था संभवतः इसका ध्यान नही रखा गया, जिसकी वजह से उपरोक्त दोनों खंबे तिरछे होकर गिर गए तो वही निरंजन अग्रवाल के सामने के भी खंबे को सपोर्ट देकर अस्थायी तौर पर बांधा गया है.

महल पारा राजा पेट्रोल पंप के सामने , जनपद पंचायत के सामने, सरस्वती शिशु मंदिर के सामने भी इसी तरह दो खंबे झुकने शुरू हो गये हैं ये भी आने वाले समय मे गिरने की संभावना बनी हुई है ।

जानकार बताते हैं कि जितने दिन भी खंबा लगाया गया है शायद ही कभी कोई जिम्मेदार अधिकारी या संबंधित इंजीनियर निरीक्षण किया होगा?

जानकार बताते हैं कि विद्युत पोल को 2 मीटर से ज्यादा (6 फीट) गहरा खोद कर लगाने का प्रावधान है लेकिन देखने में प्रतीत हो रहा है कि केवल 4 से 5 फीट ही खोदा गया है साथ ही इसे मजबूत concrete से ढलाई करने का है और पानी डाल कर curing करना पड़ता है जो कि नहीं की गई, साथ ही विद्युत खंबे को सड़क सतह से 1.5 से 2 फीट ऊँचा चौड़ा concrete करने का है. इसमे भी ठेकेदार ने भ्रष्टाचार कर अपना उल्लू सीधा किया है!

Project EE महेश नायक —

आज अधिकारियों को जांच के लिए भेजा गया है, गौरव पथ के लिए खोदे गई नाली के कारण पोल गिरा है , पुराने खंबे टेढ़े मेढ़े खंबे concrete संबंधी कार्य की जांच कर आगे की कार्यवाही की जाएगी !