मुंबई. महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोविड-19 संक्रमण के 84 नए मामले सामने आने के साथ ही कुल मामलों की संख्या बढ़कर 681 हो गई।
सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को बताया कि राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या अब 467 पहुंच गयी है, जिसमें मुंबई, पुणे और नासिक से सबसे ज़्यादा मामले हैं।
नए मामलों में मुंबई से 32, पुणे नगर निगम से 19 और नासिक शहर में एक मामला सामने आया।
उन्होंने बताया कि ठाणे नगर निगम सीमा से 14, नवी मुंबई, कल्याण-डोंबिवली, पनवेल, पुणे जिले, कोल्हापुर नगर निगम से एक-एक, ठाणे जिले, रायगढ़ जिले, सतारा से दो-दो, पिंपरी चिंचवाड़ नगर निगम और सांगली नगर निगम से तीन-तीन अतिरिक्त मामले पाए गए है।
स्वास्थ्य अधिकारियों ने इस बात पर जोर दिया कि अधिकांश रोगियों में केवल हल्के लक्षण ही देखे जा रहे हैं और उन्होंने लोगों से नहीं घबराने की अपील की। जनवरी 2025 से अब तक अकेले मुंबई में 411 मामले दर्ज किए गए हैं। महाराष्ट्र में इस साल अब तक 10,324 कोविड-19 परीक्षण किए हैं जिनमें से 681 पॉजिटिव पाए गए हैं।
देश भर में कोविड-19 के सक्रिय दर्ज मामले 30 मई 2025 तक 2,710 है। केरल 1,147 सक्रिय मामलों के साथ सबसे आगे है। इसके बाद महाराष्ट्र (467), दिल्ली (294) और गुजरात (223) मामले हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कम प्रसार वाले कोरोना के नय वेरिएंट को देखते हुए मानक सावधानियों को बरतने की सलाह जारी की है।

More Stories
Women’s T20 World Cup 2026: पाकिस्तान के बाद अब नीदरलैंड्स की बारी! आज दूसरी जीत के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया
नकली शराब सिंडिकेट पर रायगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन! फरार मास्टरमाइंड के घर चस्पा किया नोटिस, 3 दिन में हाजिर होने का अल्टीमेटम
छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए बनेगा देश का पहला ‘बाल कल्याण सूचकांक’! यूनिसेफ और राज्य नीति आयोग की बड़ी पहल