अमेरिका में एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने शनिवार को पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए एक नया बयान जारी करने के कोलंबियाई सरकार के फैसले पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि वह अब इस कदम से प्रसन्न हैं। शशि थरूर ने कहा कि पहले कोलंबिया को भारत का रुख समझ में नहीं आया, लेकिन देश के विदेश मंत्रालय के साथ बातचीत के बाद कोलंबिया ने अपना पुराना बयान वापस ले लिया। एएनआई के अनुसार, उन्होंने थिंक टैंक ‘द कोलम्बियन काउंसिल ऑन इंटरनेशनल रिलेशंस’ (कोरी) और गन क्लब में चुनिंदा राजनीतिक विश्लेषकों और राजनयिकों के साथ बातचीत में कहा कि मुझे यह कहते हुए बहुत खुशी हो रही है कि विदेश मंत्रालय के साथ हमारी चर्चा के बाद, उप मंत्री ने घोषणा की है कि इस बयान को वापस ले लिया गया है और वे निश्चित रूप से हमारी स्थिति के प्रति अपनी समझ और सहानुभूति सार्वजनिक रूप से व्यक्त करेंगे।
शशि थरूर ने कहा कि वह मिशन आप जैसे लोगों तक पहुंचना और हमारे देश में हाल ही में हुई घटनाओं के बारे में हमारे दृष्टिकोण और हमारी चिंताओं को संप्रेषित करना है, जिसका आप पहले ही उल्लेख कर चुके हैं- हमारे देश पर आतंकवादी हमला और हमारी निर्णायक प्रतिक्रिया- जो शायद शुरू में वह नहीं थी जो उन्होंने समझी थी, जैसा कि आपने जारी किए गए बयान में उल्लेख किया है। हम उस बयान से बहुत निराश थे।
कोलंबिया ने पहलगाम हमले के जवाब में भारत के सैन्य हमलों के बाद हुए जान-माल के नुकसान को लेकर पाकिस्तान के प्रति संवेदना व्यक्त करने वाला अपना बयान वापस ले लिया है। भारत के सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने पाकिस्तान द्वारा सीमा पार आतंकवाद को लगातार समर्थन दिए जाने की बात कोलंबिया के सामने रखी जिसके बाद कोलंबिया ने पहले दिया गया अपना बयान वापस ले लिया। सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस नेता एवं सांसद शशि थरूर ने कोलंबिया की उप विदेश मंत्री रोजा योलांडा विलाविसेंशियो से मुलाकात के बाद बोगोटा द्वारा विवादास्पद बयान वापस लिए जाने की पुष्टि की। भारतीय सांसदों के सात सर्वदलीय प्रतिनिधमंडल 22 अप्रैल को हुए पहलगाम हमले के बाद आंतकवाद के खिलाफ लड़ाई के प्रति भारत के रुख से अवगत कराने के लिए विभिन्न देशों की यात्रा कर रहे हैं।

More Stories
CG Jobs: रायपुर में 877 पदों पर सीधी भर्ती का मौका! आज लगेगा रोजगार मेला, 10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन
कलेक्टर श्री लंगेह ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं, निराकरण के दिए निर्देश
दुर्ग अस्पताल की लैब में रील बनाना पड़ा भारी! ब्लड सैंपल लेकर कैटवॉक करने वाली 3 महिला टेक्नीशियन बर्खास्त