नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की निगरानी कर रही संस्था ‘राम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट’ में खुद को शामिल करने के लिए स्वयंभू संत स्वामी चक्रपाणि की याचिका शुक्रवार को खारिज कर दी।
मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ ने याचिका पर सुनवाई करने से इनकार करते हुए चक्रपाणि को संबंधित ट्रस्ट के समक्ष अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया।
न्यायमूर्ति चंद्रचूड ने कहा, “ हमें खेद है। हम यहां इस याचिका पर विचार नहीं करने जा रहे हैं। आप जो चाहें करें।”
याचिकाकर्ता ने राम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट में खुद को शामिल करने के लिए ट्रस्ट के संबंधित अधिकारियों को निर्देश देने की शीर्ष अदालत से गुहार लगाई थी।

More Stories
सुशासन तिहार ने बदली हजारों जिंदगियां! किसी को मिला रोजगार, किसी को मिली नई उड़ान
जशपुर ब्लड सेंटर में बड़ा खुलासा! एक्सपायर्ड ब्लड बैग, रिकॉर्ड में गड़बड़ी के बाद प्रभारी MLT निलंबित
छत्तीसगढ़ की बेटी महक नरवासे का कमाल! भारत की U-19 टीम में बनी उपकप्तान, श्रीलंका दौरे के लिए चयन