July 29, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

पटरी से उछला सब्बल खिड़की तोड़कर गर्दन में घुसा

अलीगढ़. उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में नीलांचल एक्सप्रेस में एक बेहद चौंकाने वाला हादसा हुआ है। यहां पटरी पर पड़ा सब्बल ट्रेन की खिड़की तोड़ते हुए यात्री के गर्दन में जा घुसा और सिर फाड़ते हुए निकल गया। यात्री की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के दौरान ट्रेन की रफ्तार 110 किमी/घंटा बताई जा रही है। घटना डाबर-सोमना स्टेशन के बीच हुई।

हादसे के बाद कम्पार्टमेंट में चीख-पुकार मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। किसी को कुछ समझ ही नहीं आ रहा था कि आखिरी ये कैसे हुआ। कुछ ही देर में कम्पार्टमेंट का फर्श खून से लाल हो गया। इस बीच अन्य यात्रियों ने चेन पुलिंग करके ट्रेन रोकी। GRP और RPF को बुलाया। शव को ट्रेन से बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।