छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार के शीर्ष नौकरशाहों में शामिल सौम्या चौरसिया को ईडी ने अरेस्ट कर लिया है। उन्हें छत्तीसगढ़ के खनन घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों में एजेंसी ने गिरफ्तार किया है। वह भूपेश बघेल के डिप्टी सेक्रेटरी के तौर पर काम कर रही हैं। बीते साल जून में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने भी सौम्या चौरसिया के ठिकानों पर छापेमारी की थी। विभाग का दावा था कि इस रेड में हवाला रैकेट से मिले 100 करोड़ रुपये बरामद किए गए हैं। हवाला लेनदेन के जरिए बिना बैंक ट्रांजेक्शन के कैश को ठिकाने लगाने का आरोप लगा था। इसस पहले फरवरी 2020 में सौम्या चौरसिया के घर पर भी छापा मारा गया था।
तब सौम्या के घर छापे को लेकर सीएम भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार पर बदले की कार्रवाई करने का आरोप लगाया था। उनका कहना था कि सेंट्रल एजेंसी ने राजनीतिक बदला लिया है। उनकी सरकार को अस्थिर करने के मकसद से इस तरह की कार्रवाई की जा रही है। छत्तीसगढ़ के भिलाई में जन्मीं सौम्या चौरसिया को बहुत से लोग आईएएस अधिकारी समझते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। वह पीसीएस अफसर हैं और सीएम भूपेश बघेल की करीबी होने के चलते उच्च पदों पर रही हैं। इससे पहले वह कई जिलों में एसडीएम के पद पर कार्य कर चुकी हैं। इसके अलावा रायपुर नगर निगम में की अपर आयुक्त वह रह चुकी हैं।

More Stories
बिलासपुर सेंट्रल जेल में खौफनाक घटना: आजीवन सजा काट रहे कैदी ने जलती भट्ठी में कूदकर दी जान, सुरक्षा पर उठे सवाल
बाबा बागेश्वर धाम जाते समय बड़ा हादसा! छत्तीसगढ़ भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव गंभीर घायल, झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर
BMW Layoffs: BMW में 8,000 कर्मचारियों की होगी छंटनी! जानिए क्यों लिया गया यह बड़ा फैसला और किन कर्मचारियों पर पड़ेगा असर