राजिम. फिंगेश्वर के लोहरसी हाईस्कूल इन दिनों सुर्खियों में है. यहां स्कूली बच्चों के बीच मामूली विवाद में दो गुटों में जमकर मारपीट मामले में लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों पर अब तक कार्यवाही नहीं हो पाई है. वहीं ग्रामीणों ने स्कूल में प्राचार्य द्वारा ही दीवान पलंग चोरी करने का आरोप लगाया है.
ग्रामीणों के माने तो विगत दो वर्ष कोरोना महामारी के चलते शासन-प्रशासन ने शासकीय स्कूलों को बंद रखने सख्ति से निर्देश जारी किए थे. इस दरमियान आपदा को अवसर बनाकर स्कूल के प्राचार्य केएल कंवर ने स्कूल में रखे दीवान पलंग को अपने घर लाकर रख लिया. इतना ही नहीं वहां सरकारी आवंटन से प्राप्त पुस्तके व उत्तर पुस्तिकाओं को भी 5000 रुपए में बेचे जाने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है.

More Stories
राष्ट्रपति भवन के विशेष अतिथि बने बस्तर के मांझी-चालकी : बस्तर पंडुम-2026 के विजेताओं और जनजातीय प्रतिनिधियों का हुआ विशेष सम्मान
हज-2027 के लिए ऑनलाइन डिजिटल रेंडम चयन संपन्न
CWG 2026: बृजमोहन अग्रवाल ने गोल्ड मेडलिस्ट दिलीप गावित और सिल्वर विजेता मोहम्मद बासिल को दी बधाई, कहा- देश का बढ़ाया मान