बिलासपुर, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन को एक वंदे भारत ट्रेन मिल गई है। इसके साथ रूट भी तय हो गया। यह ट्रेन बिलासपुर से नागपुर के बीच चलेगी। रेलवे बोर्ड से इसकी स्वीकृति मिल गई है। हरी झंडी मिलने के साथ ही जोन व मंडल के रेल अफसरों के निरीक्षण का सिलसिला शुरू हो गया। गुरुवार को परिचालन, मैकेनिकल, विद्युत, कमर्शियल विभाग के अधिकारी कोचिंग डिपो का जायजा लेते रहे। अभी कोचिंग डिपो की मरम्मत होगी। बाद में इसके लिए अलग व्यवस्था की जाएगी।
केंद्रीय बजट में अगले तीन साल में नई पीढ़ी की 400 वंदे भारत ट्रेनें चलाने की घोषणा की गई थी। आधुनिक सुविधाओं से लैस इस ट्रेन की सौगात जोन को मिलने के अब तक केवल संकेत मिल रहे थे। अब रेलवे बोर्ड ने स्वीकृति दे दी है। हालांकि अभी अधिकारी इस संबंध में कुछ भी जानकारी देने से बच रहे हैं। निरीक्षण को पहुंचे अधिकारियों की टीम के बीच इसे लेकर चर्चा भी होती रही।

More Stories
राष्ट्रपति भवन के विशेष अतिथि बने बस्तर के मांझी-चालकी : बस्तर पंडुम-2026 के विजेताओं और जनजातीय प्रतिनिधियों का हुआ विशेष सम्मान
हज-2027 के लिए ऑनलाइन डिजिटल रेंडम चयन संपन्न
CWG 2026: बृजमोहन अग्रवाल ने गोल्ड मेडलिस्ट दिलीप गावित और सिल्वर विजेता मोहम्मद बासिल को दी बधाई, कहा- देश का बढ़ाया मान