June 23, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

थल सेना प्रमुख ने यादव से की सौजन्य भेंट

भोपाल, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से आज थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में सौजन्य भेंट की।
मुख्यमंत्री ने पुष्प गुच्छ, अंग वस्त्रम और राजा भोज की मूर्ति भेंट कर थल सेना प्रमुख श्री द्विवेदी का स्वागत किया।
इस अवसर पर श्री द्विवेदी ने मुख्यमंत्री डॉ यादव को मणिपुरी शैली में निर्मित राधा कृष्ण की प्रतिकृति भेंट की। लेफ्टिनेंट जनरल पीपी सिंह तथा मेजर जनरल सुमित भी उनके साथ उपस्थित रहे।