रायपुर। राजधानी रायपुर के थानों में सुरक्षा व्यवस्था की पोल आज खुल गई, जब हेरोइन चिट्टा की तस्करी के मामले में गिरफ्तार अंतर्राज्यीय तस्कर थाने से भाग गया. मामले में आरोपी के साथ उसके साथी को पुलिस ने एक दिन पहले ही गिरफ्तार किया था.
मामला आमानाका थाना का है. जहां एक दिन पहले पंजाब निवासी अमृतपाल सिंह और धर्मेंद्र सिंह को प्रतिबंधित मादक पदार्थ हेरोईन चिट्टा रखने पर गिरफ्तार कर रखा गया था. इनमें से आरोपी अमृतपाल सिंह मौके देखकर थाने से फरार हो गया. आरोपी के भागने का अहसास होते ही थाने में हड़कंप मच गया, जिसके बाद तत्काल सूचना प्रसारित कर आरोपी की तलाश शुरू की गई है.

More Stories
छत्तीसगढ़ में 1 अक्टूबर तक बंद रहेंगे सभी टाइगर रिजर्व और अभयारण्य, जंगल सफारी पर रोक
बस्तर में 17 जोड़े बने जीवनसाथी, आत्मसमर्पण कर चुके 2 पूर्व नक्सली दंपतियों ने भी रचाई शादी
दंतेवाड़ा बनेगा जैविक खेती का मॉडल जिला! किसानों की आय बढ़ाने और पर्यावरण बचाने का बड़ा अभियान शुरू