सरगुजा। लुंड्रा ब्लॉक अंतर्गत चिरगा पंचायत के बेवरापारा में डायरिया का प्रकोप देखने को मिला है. यहां रहने वाले विशेष पिछड़ी जनजाति के 14 पहाड़ी कोरवा ग्रामीण डायरिया से पीड़ित पाए गए हैं, जबकि एक संक्रमित महिला की मौत हो गई है. डायरिया फैलने की सूचना से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है.
जानकारी के अनुसार, कोरवा बाहुल्य बेवरापारा गांव में डायरिया फैलने की सूचना सोमवार को स्वास्थ्य अमले को मिली. वहीं गांव की एक 60 वर्षीय पहाड़ी कोरवा महिला की दोपहर को मौत हो गई, जो डायरिया से पीड़ित थी. इसके बाद धौरपुर के बीएमओ डॉ. राघवेंद्र चौबे के नेतृत्व में टीम ने गांव पहुंचकर तत्काल पीड़ितों की जांच की और 11 लोगों को सीएचसी धौरपुर में भर्ती कराया गया. इनमें से तीन मरीजों को मंगलवार शाम तक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है, जबकि बाकी अन्य मरीजों का इलाज जारी है. सभी की हालत अब स्थिर बताई जा रही है.
डायरिया के फैलने का प्राथमिक कारण दूषित भोजन माना जा रहा है. सूचना मिलते ही कलेक्टर डॉ. विलास भोसकर भी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया. फिलहाल, स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में लगातार निगरानी कर रही है और मरीजों का बेहतर इलाज जारी है.

More Stories
उप मुख्यमंत्री अरुण साव की पहल से कांकेर जिले में विकास की नई लहर, ट्रामा सेंटर, वित्तीय साक्षरता लैब और आदिवासी संस्कृति संस्थान का लोकार्पण
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से छत्तीसगढ़ में विद्युत व्यवस्था को मिलेगी मजबूती, जशपुर और अन्य क्षेत्रों को बड़ी सौगात
छत्तीसगढ़ में तेज गर्मी में जनगणना ड्यूटी का विरोध, शिक्षकों ने उठाई ये मांगें: 43 डिग्री तापमान में डोर-टू-डोर सर्वे स्वास्थ्य के लिए खतरनाक