रायपुर। राजधानी के टिकरापारा थाना क्षेत्र में आज दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें 18 वर्षीय युवती की मौके पर ही मौत हो गई। टिकरापारा थाना प्रभारी विनय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि यह हादसा कमल विहार में हुआ, जहां एक बाइक पर तीन लोग सवार थे। बाइक का संतुलन बिगड़ने के कारण वह डिवाइडर से टकरा गई, जिससे युवती का सिर धड़ से अलग हो गया और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतका की पहचान आलिया खान (पिता रमजान खान) निवासी चौरसिया कॉलोनी के रूप में हुई है। हादसे में बाइक सवार अन्य दो लोग घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

More Stories
MP Cabinet का मेगा फैसला! ₹7,000 करोड़ से ज्यादा का निवेश, सेमीकंडक्टर प्रोजेक्ट और ड्रोन सेंटर को मिली मंजूरी
सुप्रीम कोर्ट की शर्तों पर CJP का बड़ा बयान! बोली- पहले हमारी सभी मांगें मानो, फिर कोई और राहत दें
Johnson & Johnson पर ₹52,700 करोड़ का समझौता! क्या बेबी पाउडर से होता है कैंसर? जानिए पूरा सच