रायपुर/ दि बीबीसी लाइव :
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गणेश चतुर्थी के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी!
इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में भगवान गणेश की आराधना का यह पर्व पूरी श्रद्धा और धूमधाम से मनाया जाता है।
इस दौरान बच्चे से लेकर बुजुर्गों तक सभी में आस्था और उत्साह का एक अनुपम संगम दिखाई देता है।
लोगों में इसी एकता के भाव को जागृत करने के लिए बाल गंगाधर तिलक जी ने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान सार्वजनिक गणेश उत्सव की शुरूआत की थी।

More Stories
विधायक चातुरी नंद ने पुलिस कर्मियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बांधी राखी
गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर विधायक ने किया ध्वजारोहण
राममय हुआ नगर : नगर कीर्तन, रैली के साथ हुए भव्य कार्यक्रम