
सरायपाली :
अयोध्या में भव्य राम मंदिर बन जाने और प्रभु श्री राम जी के अयोध्या में विराजमान होने का जहां पूरा देश उत्सव मना रहा है तो वही सरायपाली नगर भी पूरा राममय हो चुका है।
सर्व हिंदू समाज, सनातनी भाइयों और सर्वधर्म के लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा है, जहां पूरे सरायपाली नगर को लाइट झालरों से दिवाली की तरह चकाचौंध किया गया है। जगह-जगह जय श्री राम लिखे हुए झालर प्रभु श्री राम की मूर्तियां और मंदिरों को भी लाइटों से सजाया गया है , तो वही जगह-जगह अखंड रामधुनी गाए जा रही है।
22 तारीख भोर से ही उत्सव मनाने के लिए राम मंदिर परिसर में कीर्तन प्रारंभ हो चुका था। बच्चे बड़े नवजवान बूढ़े सभी राममय होकर झूम रहे थे।
नगर में जगह-जगह लोगों ने पंडाल लगाकर जुलूस और रामभक्तो का स्वागत कर उत्सव को धूमधाम से मनाया और लंगर भंडारे का आनंद नगरवासियों द्वारा उठाया गया।
नगर में राम भक्तों के द्वारा विशाल कार, बाइक रैली निकाली गई और जय श्री राम के नारों के साथ हाथ में झंडा लिए हुए नजर आए।
12 : 20 बजे जयस्थंभ चौक में आतिशबाजी की गई।
लोगों के उत्साह और धर्म के प्रति आस्था को देखते हुए प्रशासन भी जगह-जगह बल लगाकर किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना ना हो इस और विषय ध्यान दे रही है। दिनभर भारी वाहनों को नगर में प्रवेश निषेध किया गया था।
आज के इस उत्सव में समस्त व्यापारियों ने अपने अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर तैयारियों में जुटे हुए थे।
आज नगर में मेला जैसा माहौल नजर आया। शहर के साथ साथ गांवों में भी कीर्तन भजन कर ग्रामीण जनो द्वारा श्री राम के आगमन / प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में सहभागी बने।

More Stories
सिलगेर के माड़वी कोसा ने अपने हाथों से बनाया अपना घर, मुख्यमंत्री ने सौंपी खुशियों की चाबी
नारकोटिक्स ड्रग डिटेक्शन और प्री-कर्सर डिटेक्शन किट पर कार्यशाला का आयोजन
राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ का अपमान: इंदौर पार्षदों को हाई कोर्ट से नोटिस, क्या यह विवाद बनेगा कानूनी मिसाल?