April 17, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर विधायक ने किया ध्वजारोहण

बड़े उत्साह और शान के साथ मनाया गया 76वा गणतंत्र दिवस

सरायपाली// नारायण सान :

आज देशभर में 76वा गणतंत्र दिवस बड़े शानो शौकत के साथ मनाया गया।

आज सुबह 05 बजे भोर से ही शहर के हृदय स्थल जयस्थंभ चौक में देशभक्ति धुन चोंगा से बजाया जा रहा था।

सुबह 06बजे से ही स्कूल के छूटे बड़े बच्चे ध्वजारोहण , कार्यक्रम के लिए स्कूल पहुंचने लगे थे।

आपको बता दें कि कोरोना काल के बाद आज 04साल बाद हाई स्कूल मैदान में विविध कार्यकम किया गया। हजारों की संख्या में आम जन इस पर्व में शामिल हुए।

हाई स्कूल मैदान में विधायक द्वारा 09:15 बजे झंडा फहराया गया। विधायक श्रीमती चातुरी नंद ने बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए शिक्षा पर केंद्रित अपना उत्बोधन दिया। उड़िया हिंदी के साथ साथ छत्तीसगढ़ी भाषा में विधायक ने आम जन को संबोधित किया व जनता की सेवा के लिए सदा समर्पित हूं कहा।

इस शुभ अवसर पर सम्मानिया नेतागण व अधिकारीगण उपस्थित रहे। स्काउट गाइड द्वारा परेड की गई व तिरंगे झंडे को सलामी दी गई।

मंच में नगरपालिका के पार्षद गण व बीजेपी के नेतागण उपस्थित रहे।
सरकारी व प्राइवेट स्कूलो के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम में रंगारंग प्रस्तुति दी गई।

इस बार की झांकी रही आकर्षण का केंद्र–

इस बार झांकी में प्रदेश के साथ साथ राज्य सरकार की योजनाओ पर / थीम पर, जानकारी दी गई। केंद्रीय विद्यालय, आत्मानंद स्कूल, वन विभाग , महिला बाल विकास, पीएचई विभाग, द्वारा आकर्षक झांकी निकाली गई।

ठेला संघ द्वारा स्वल्पाहार —

ठेला गुमटी संघ वालों द्वारा गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर कार्यक्रम स्थल , हाई स्कूल मैदान में आम जन के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई। जिस पर आम जन द्वारा संघ की प्रशंसा की गई।