विधायक कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन
सरायपाली :
क्षेत्रीय विधायक चातुरी नंद ने हर साल की भांति इस साल भी विभिन्न पुलिस थानों में पदस्थ पुलिसकर्मियों को राखी बांधकर रक्षाबंधन पर्व मनाया। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भी राखी बांधी और उनकी लंबी उम्र की कामना की।

इस संबंध में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि दिन रात हमारी सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मीयों को मैं हर साल रक्षा सूत्र बांधकर भाई बहन के स्नेह के पवित्र त्यौहार रक्षाबंधन मनाती हूं। इस साल विधायक कार्यालय में रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित कर सभी भाइयों को एकसाथ राखी बांधने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उन्होंने सभी की लंबी आयु की प्रार्थना करते हुए उन्हें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी।
विधायक कार्यालय सरायपाली में आयोजित रक्षाबंधन पर्व कार्यक्रम में सरायपाली थाना प्रभारी प्रवीण चौहान, बलौदा थाना प्रभारी वर्मा, आबकारी अधिकारी डी आर सोनी, विधायक प्रतिनिधि घसिया सिदार, कांग्रेस जिला महामंत्री जयंत चौधरी, पार्षद सुरेश भोई, विधायक प्रतिनिधि भरत मेश्राम, दुष्यंत साहू, जयंत यादव समेत अन्य पुलिसकर्मी, कांग्रेस कार्यकर्ता विशेष रूप से कार्यक्रम में मौजूद रहे।

More Stories
पैरी नदी में अवैध रेत माफियाओं पर बड़ा प्रहार! 3 मशीनें और हाईवा जब्त, साय सरकार की सख्त कार्रवाई से मचा हड़कंप
मानसून ने पकड़ी रफ्तार! 13 राज्यों में दस्तक, कर्नाटक में बाढ़ जैसे हालात, अगले हफ्ते छत्तीसगढ़-मध्य प्रदेश में एंट्री
रेलवे फाटक पार करने से पहले पढ़ लें ये खबर! 540 लोगों को दी गई चेतावनी, 12 जून तक चलेगा विशेष अभियान