महासमुंद। कोमाखान थाना क्षेत्र सुअरमाल व टेमरी के बीच कंटेनर व कार में भिड़ंत हो गई। हादसे में 3 की मौत हो गई और 6 लोग घायल हो गए। कंटेनर चालक व सह चालक मौके से फरार है। पुलिस जांच कर रही है।
कोमाखान टीआई नितेश ठाकुर ने बताया कि सुअरमाल से टेमरी जाने वाले रास्ते में रात एक बजे के आसपास कंटेनर व कार की आमने सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि इको कार कार के परखच्चे उड़ गये हैं।
कार क्रमांक सीजी 04 पीजे 1696 टेमरी से बागबाहरा आ रही थी और कंटेनर क्रमांक एम एच 40 एके 2648 बागबाहरा से ओडिशा जा रही थी, तभी यह सडक़ हादसा हुआ है। कार में खोपली पड़ाव निवासी साहू परिवार शादी में शामिल होकर वापस आ रहा था। कार में कुल 9 लोग सवार थे। कार सवार जोहन साहू (60), खुशी साहू डेढ़ वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं कार चला रहे पूनम साहू (39) की महासमुंद अस्पताल में मौत हो गई। दो घायल बच्चों को रायपुर रिफर कर दिया गया है और चार घायलों का बागबाहरा, महासमुंद में इलाज चल रहा है। कंटेनर चालक व सह चालक मौके से फरार है। पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।”
_

More Stories
MP Cabinet का मेगा फैसला! ₹7,000 करोड़ से ज्यादा का निवेश, सेमीकंडक्टर प्रोजेक्ट और ड्रोन सेंटर को मिली मंजूरी
सुप्रीम कोर्ट की शर्तों पर CJP का बड़ा बयान! बोली- पहले हमारी सभी मांगें मानो, फिर कोई और राहत दें
Johnson & Johnson पर ₹52,700 करोड़ का समझौता! क्या बेबी पाउडर से होता है कैंसर? जानिए पूरा सच