भिलाई/दि बीबीसी लाइव/रैहान रज़ा :
अल मदद एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी ने मंगलवार को एक रैली निकाल कर कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा को ज्ञापन सौंपा।
कलेक्टर के माध्यम से यह ज्ञापन केंद्र में राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री तथा राज्य में राज्यपाल व मुख्यमंत्री को भेजा गया है।
जिसमें गुजरात के बिल्किस बानो मामले में दोषियों की रिहाई पर आपत्ति जताते हुए यह फैसला वापस लेने की मांग की गई और जालौर राजस्थान में हुए 9 वर्षीय मासूम इंद्रजीत मेघवाल की छुआछूत के चलते हुई मारपीट के बाद मौत पर रोष जताते हुए दोषी शिक्षक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।
इस रैली में रमा बाई महिला समिति, समता सैनिक दल, महाबोधि मुक्ति आंदोलन व महिला सशक्तिकरण सहित अन्य सामाजिक संस्थाओं व मसीही समाज की संस्थाओं की भी भागीदारी रही।
ज्ञापन सौंपने वालों में सोसाइटी की अध्यक्ष अंजुम अली, सचिव कौसर खान, शाहिन खान, फरीदा बेगम, आयशा आलम, एसएन शेख, मुमताज बेगम, रुखसाना सिद्दीकी, रेहाना खान व अन्य शामिल हैं।
ज्ञापन व रैली में समता सैनिक दल के प्रदेश अध्यक्ष आनंद रामटेके, बौद्ध समाज कोसा नगर के पूर्व अध्यक्ष सिद्धार्थ बोरकर, द बुद्धिस्ट सोसाइटी ऑफ इंडिया शाखा भिलाई के पूर्व अध्यक्ष सुदेश रामटेके, महिला सशक्तिकरण की अध्यक्ष जयश्री बौद्ध, समता सुरक्षा सेना के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद चौधरी, द बुद्धिस्ट सोसाइटी ऑफ इंडिया शाखा दुर्ग के अध्यक्ष सीके डोंगरे, समता सैनिक दल दुर्ग शहर प्रमुख संतोष नंदा, संकल्पी द बुद्धिस्ट प्रचारक महिला की दुर्ग इकाई से सविता बौद्ध की भी विशिष्ट भागीदारी रही।

More Stories
रायगढ़ में ट्रेलर की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
नमाज विवाद में प्रोफेसर दिलीप झा को हाईकोर्ट से राहत नहीं, याचिका खारिज
गर्मी ने बढ़ाया कहर, येलो अलर्ट जारी: स्वास्थ्य मंत्री ने की बैठक, तैयारियों पर चर्चा