July 28, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

टोल रोड पर एक बार फिर से बड़ा हादसा, खड़े ट्रक से टकराई कार, 2 लोगों की मौत!

महासमुंद :

सरायपाली – आरंग एनएच-53 में मंगई माता मंदिर, हाईवे में रविवार दोपहर जबरदस्त दुर्घटना हुई जिसमें दो लोगों की मौके पर मौत और 4 लोग घायल हो गए।

पटेवा पुलिस से मिली जानकारी अनुसार, रोड किनारे खड़ी ट्रक से तेज रफ्तार वैगन आर कार टकरा गई। इस हादसे में कार में सवार 6 लोगों में से 2 की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, वहीं 4 गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। 2 लोगों को राजधानी रायपुर रेफर किया गया है, वहीं 2 घायलों का तुमगांव अस्पताल में ही प्राथमिक उपचार चल रहा है।

मिली जानकारी अनुसार, कार सवार ग्राम पीढ़ी से सरायपाली की ओर जा रहे थे तभी पटेवा थाने अंतर्गत हादसा हुआ, इसके बाद पुलिस हादसे की जांच में जुटी हुई है।

दुर्घटनाग्रस्त कार को क्रेन कि सहायता से हटाया गया!

जानकारी अनुसार हाइवे में खड़े ट्रक से तेज रफ्तार वेगन आर कार जा टकराई, जिससे वेगन आर के सामने का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना के बाद घटनास्थल पहुंची पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला, हालांकि घटना में 2 लोगों की मौत हो चुकी थी, वहीं 3 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुके कार को हटाने के लिए क्रेन मशीन मंगाई गई। ख़बर लिखे जाने तक घटना में मृतकों और घायलों की पहचान नहीं हो पाया है।

Highway में अक्सर दुःखद घटना में इंसान बेमौत काल के गाल में समा रहा है, जिसकी जिम्मेदारी कोई लेने तैयार नहीं है.

आपको बता दें कि पिछले महीने भी इसी तरह रोड किनारे अवैध तरीके से खड़ी ट्रक के कारण भीषण बस Accident हुआ था! जिसमें मौत भी हुई थी, इस भीषण घटना से भी प्रशासन कुछ सबक नहीं सीखा!

Toll Plaza मामले में कन्नी काट रहा है …

रोड की दोनों ओर ढाबों की भरमार है , बेतरतीब ट्रक दोनों ओर खड़ी रहती है!