सरायपाली // द बीबीसी लाइव :
17 फरवरी 2025 को प्रथम चरण के तहत त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव संपन्न हुआ था,जिसमें सरायपाली ब्लॉक के 25 जनपद सदस्य निर्वाचन में से 24 जनपद क्षेत्र में निर्वाचन संपन्न हुआ था। क्षेत्र क्रमांक 6 से निर्विरोध जनपद सदस्य निर्वाचित हुए थे और 04 मार्च को जनपद अध्यक्ष,उपाध्यक्ष का चुनाव संपन्न हुआ, जिसमें निर्विरोध अध्यक्ष के लिए भाजपा समर्थित लक्ष्मी पटेल,उपाध्यक्ष के लिए धर्मेंद्र चौधरी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।
बता दें पंचायत चुनाव संपन्न होने के बाद जनपद अध्यक्ष,उपाध्यक्ष के लिए तैयारी शुरू हो गई थी, शुरुआत से ही बोंदा निवासी भाजयुमो प्रदेश कार्य समिति सदस्य ,युवा भाजपा कार्यकर्ता डॉ प्रकाश पटेल की माता भाजपा समर्थित लक्ष्मी हरिश्चंद्र पटेल को अध्यक्ष के लिए प्रबल दावेदार बताया जा रहा था, आखिरकार निर्वाचन प्रक्रिया में भी एकमात्र नामांकन लक्ष्मी पटेल के द्वारा ही जनपद अध्यक्ष के लिए दाखिल किया गया था,जिनके प्रस्तावक के रूप में उद्धव नंद व दमयंती सुनील साहू के द्वारा समर्थन दिया गया। जिनके विरोध में किसी के द्वारा भी नामांकन दाखिल नहीं करने पर वे निर्विरोध जनपद अध्यक्ष निर्वाचित हुई है। इसी तरह उपाध्यक्ष के लिए भी सिंगल एक मात्र धर्मेंद्र (मुकेश) चौधरी का हीं नामांकन दाखिल हुआ था। जिनके प्रस्तावक उध्दव भोई व समर्थन रूतबो बरिहा ने दिया। विरोध में किसी के द्वारा नामांकन दाखिल नहीं करने पर वे भी निर्विरोध उपाध्यक्ष चुने गए हैं।
जनपद अध्यक्ष,उपाध्यक्ष का रिजल्ट सुनने के इंतजार में बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीण जनों व भाजपा कार्यकर्ताओं में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित होने पर खुशी का ठिकाना नहीं रहा,सभी नवनिर्वाचित अध्यक्ष,उपाध्यक्ष को फूलमाला, गुलाल लगाकर बधाई दिये। इस दौरान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सरला कोसरिया,ओम प्रकाश चौधरी,छत्तरसिंह नायक, भाजपा के प्रदेश मंत्री कामता पटेल,संजय शर्मा,चंद्रकुमार पटेल,विपिन उपोवेजा, गंगाराम पटेल,धनेश नायक,डॉक्टर प्रकाश पटेल,प्रदीप साहू, रेशम पटेल,रमेश पटेल,जयलाल पटेल,कन्हैया पटेल,सूरज नायक,धर्मेंद्र ठाकुर,दंडधर साव,निलांबर तांड़ी,अनिल साहू,प्रदीप साहू,स्वर्ण सिंह सलूजा व बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता ग्रामीण जन उपस्थित थे।
इस तरह निर्वाचन की प्रक्रिया हुआ संपन्न —
जनपद अध्यक्ष,उपाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन की प्रक्रिया नाम निर्देशन पत्र 4 मार्च को 11:00 से प्रारंभ हुई 12:00 बजे तक चली, नाम निर्देशन पत्रों की समीक्षा 12 से 12.15 बजे के मध्य,अमान्य घोषित अभ्यर्थी एवं सम्यक रूपेण नाम निर्दिष्ट अभ्यर्थियों के नाम की घोषणा 12:15 से 12:30 बजे के मध्य,अभ्यर्थियों की सूची 12:30 से 12:45 घोषित किया गया जनपद अध्यक्ष,उपाध्यक्ष पद के लिए मात्र एक-एक नामांकन दाखिल होने के कारण 12:30 बजे ही निर्विरोध अध्यक्ष,उपाध्यक्ष की घोषणा हो गई।
ये 25 सदस्य चुने गए हैं, नवनिर्वाचित जनपद सदस्य —
नवनिर्वाचित सदस्य चुने गए ब्लॉक के जनपद सदस्यों में जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 1 से मीना बंसत नव निर्वाचित जनपद सदस्य चुनकर जनपद पहुंचे हैं,इसी तरह क्षेत्र क्रमांक 2 से कुंती बाई, क्षेत्र क्रमांक 3 से उषा पटेल, क्षेत्र क्रमांक 4 से आरती पटेल, क्षेत्र क्रमांक 5 से गौरी बाई पटेल, क्षेत्र क्रमांक 6 से निर्विरोध उषा पटेल, क्षेत्र क्रमांक 7 से लक्ष्मी पटेल, क्षेत्र क्रमांक 8 से दमयंती साहू, क्षेत्र क्रमांक 9 से रतिराम चौहान, क्षेत्र क्रमांक 10 से यशोदा नायक, क्षेत्र क्रमांक 11 से रूसबो बरिहा, क्षेत्र क्रमांक 12 से पूजा तिवारी, क्षेत्र क्रमांक 13 से जानकी बरिहा, क्षेत्र क्रमांक 14 से दिनता कुम्हार, क्षेत्र क्रमांक 15 से शिवानी सिदार, क्षेत्र क्रमांक 16 से पद्मिनी भोई, क्षेत्र क्रमांक 17 से धर्मेंद्र (मुकेश) चौधरी, क्षेत्र क्रमांक 18 से सुमित्रा भोई,क्षेत्र क्रमांक 19 से बालमोती पटेल, क्षेत्र क्रमांक 20 से गिरजा शंकर मेहेर, क्षेत्र क्रमांक 21 से उध्दव नंद, क्षेत्र क्रमांक 22 से कुमुदिनी भोई, क्षेत्र क्रमांक 23 से उध्दव भोई, क्षेत्र क्रमांक 24 से राधिका नंद एवं क्षेत्र क्रमांक 25 से अनीता पटेल जनपद सदस्य चुने गए हैं।

More Stories
VIP रोड पर कार चालक से मारपीट, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच
POCO C85x 5G लॉन्च के लिए तैयार: 6300mAh बैटरी, 50 घंटे कॉलिंग टाइम और 32MP कैमरा”
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस विशेष: हौसले की उड़ान, निधि गुप्ता की सफलता की प्रेरक कहानी