बलरामपुर। वाड्रफनगर चौकी क्षेत्र के कोटराही गांव में देर रात युवक के घर में घुसकर उस पर जानलेवा हमला किया गया. गंभीर रूप से घायल युवक की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई. पुलिस ने मामले में आरोपी युवक को पकड़ लिया है.
घटना रात करीबन दो बजे की बताई जा रही है, जब आरोपी संजय खेरवार मृतक ओमप्रकाश कुशवाहा पिता अंबिका कुशवाहा के घर में घुसकर जानलेवा हमला कर फरार हो गया. घटना के बाद युवक की तलाश शुरू हुई तो वह अपने घर के छत में छिपा मिला, जिसे पकड़कर थाने लाया जा रहा है.
बताया जा रहा है कि मृतक ने पहले भी आरोपी पड़ोसी की पुलिस से शिकायत की थी. फिलहाल हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है. मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई है. इस घटना से गांव में दहशत का माहौल है.

More Stories
राष्ट्रपति भवन के विशेष अतिथि बने बस्तर के मांझी-चालकी : बस्तर पंडुम-2026 के विजेताओं और जनजातीय प्रतिनिधियों का हुआ विशेष सम्मान
हज-2027 के लिए ऑनलाइन डिजिटल रेंडम चयन संपन्न
CWG 2026: बृजमोहन अग्रवाल ने गोल्ड मेडलिस्ट दिलीप गावित और सिल्वर विजेता मोहम्मद बासिल को दी बधाई, कहा- देश का बढ़ाया मान