रायपुर. राजधानी रायपुर के VIP रोड पर आधी रात को तेज रफ्तार कार ने एक्टिवा सवार तीन युवकों को टक्कर मारी. इस हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. तीनों घायलों को मेकाहारा में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज जारी है. कार में एक युवक और रशियन लड़की सवार थे. हादसे के बाद युवती ने हंगामा मचाया. पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया है. पूरा मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है.
जानकारी के मुताबिक, कार में एक युवक और एक रशियन युवती सवार थे. हादसे के बाद रशियन युवती ने मौके पर जमकर हंगामा मचाया. पुलिसकर्मियों से झूमाझटकी भी की. हंगामे का वीडियो भी सामने आया है. युवक और युवती को हिरासत में लेकर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है. इस घटना पर सिटी ASP लखन पटले ने बताया कि युवती-युवती को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

More Stories
Haemophilia Disease: मामूली चोट भी हो सकती है जानलेवा, जानें इस खतरनाक Bleeding Disorder के लक्षण और इलाज
सान्या मल्होत्रा ने ‘टोस्टर’ फिल्म में राजकुमार राव के साथ किया जबरदस्त अभिनय, बताया अपना सफर सपनों जैसा
रोहित शर्मा को इस पूर्व कप्तान ने बताया महान खिलाड़ी, 2027 वनडे वर्ल्ड कप पर भी दी अहम सलाह