ग्रामीणों को मूलभूत सेवाओं और लाभ दिलाने की होगी प्राथमिकता
सरायपाली / नारायण सान :
छत्तीसगढ़ में पंचायत चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है!
ग्राम पंचायत गौहेरापाली में सरपंच पद अनारक्षित महिला सीट आरक्षण प्रत्याशी किया गया है, जिसे लेकर इस बार जितेंद्र प्रधान गौठान अध्यक्ष की धर्म पत्नी श्रीमती लक्ष्मी जितेन्द्र प्रधान का नाम सामने आने के बाद ग्रामवासी में काफी उत्साह और चर्चा का माहौल है!
श्रीमती लक्ष्मी प्रधान ने अपनी प्राथमिकता के बारे में बात करते हुए कहा है कि उनका मुख्य उद्देश्य ग्राम पंचायत गौहेरापाली के समस्त ग्रामीणों को मूलभूत सेवाओं और लाभ दिलाने की प्राथमिकता होगी.
उनका कहना है कि स्वच्छता, शिक्षा पानी, सड़क और स्वास्थ्य सेवाओं से सुधार करना प्रमुख है , नागरिकों की समस्याओं को सुनने और उसे जल्द से जल्द हल करने की बात कही है.
आपको बता दें कि श्रीमती लक्ष्मी प्रधान के पक्ष में स्थानीय जनता का समर्थन बढ़ते जा रहा है वे जनता से जुड़े मुद्दों को समझने और समाधान देने की क्षमता रखती है.
कई सामाजिक और समाज कल्याणकारी कार्यों के कारण उनकी पहचान और सेवा भाव और विनम्रता के लिए की जाती है.
अब आगे देखना यह होगा कि जनता का विश्वास उन्हें अब तक समर्थन दिला पाता है और वह अपने वादों पर कितना खरा उतार पाती है.

More Stories
ब्लू वाटर में डूबे 24 वर्षीय आदिल खान को नम आंखों से अंतिम विदाई, हजारों लोगों ने दी सुपुर्द-ए-खाक
शिक्षा मंत्री के गृह जिले में Gen Alpha का चक्काजाम! शिक्षक-शौचालय के लिए सड़क पर उतरे छात्र, भूपेश बघेल ने सरकार को घेरा
गायों की मौत पर दीपक बैज का सरकार पर बड़ा हमला, 10 हजार गौठान बंद होने का लगाया आरोप