रायपुर. हिमाचल प्रदेश में आयोजित 47वें सब जूनियर नेशनल प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ ने पांचवा स्थान प्राप्त किया है.
यह प्रतियोगिता चालू होने के पहले छत्तीसगढ़ का स्थान 11 नंबर पर था. लेकिन बालिकाओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन, कुशल खेल नीति और मेहनत से छत्तीसगढ़ ने पांचवा स्थान प्राप्त किया है. छत्तीसगढ़ की बालिकाओं ने केरल, गुजरात ,उड़ीसा, पंजाब, राजस्थान, एवं गोवा की टीमों को करारी शिकस्त दी. बालिकाओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपने पूर्व स्थान से लंबी छलांग लगाकर देश में 5 वां स्थान प्राप्त कर उच्च वर्ग श्रेणी में जगह बनाई जिससे की आगे होने वाले राष्ट्रीय प्रतियोगितों में काफी मदद मिलेगी.
छत्तीसगढ़ की टीम क्वार्टर फाइनल में कर्नाटका से कठिन चुनौती देते हुए 47-42 से पराजित हुई. बालिकाओं ने केरला को 41-35 से पराजित कर सबजूनियर नेशनल में पांचवे स्थान हासिल किया. मैच में अंतरा ने 28 सारा ने 6 दिव्या ने 3 आशा ने 2 जेनी ने 2 प्वाइंट बनाए. टीम ने प्रतियोगिता में गोवा को 83-9 से गुजरात को 65-39 से ओड़िशा को 50-21 से पंजाब को 62-58 से राजस्थान को 50-38 से और कर्नाटक से 47-42 से क्वार्टरफाइनल में पराजित हुई

More Stories
‘गांव होंगे आत्मनिर्भर, तभी बनेगा विकसित छत्तीसगढ़’ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अफसरों को दिया बड़ा मंत्रविकसित छत्तीसगढ़
IITM बेंगलुरु में छाया छत्तीसगढ़! चित्रकोट से बस्तर तक पर्यटन की अनूठी पहचान ने खींचा देशभर का ध्यानछत्तीसगढ़ पर्यटन
जांजगीर-चांपा में अवैध रेत कारोबार पर बड़ा प्रहार! एक हाईवा और दो ट्रैक्टर जब्त, प्रशासन ने कसा शिकंजा