रायपुर। राजधानी के आउटर में बीते कुछ दिनों से मुरूम की अवैध खुदाई की जा रही है। यह खुदाई धनसुली स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पीछे खाली पड़े जमीन पर की जा रही है। यह विशाल भूखंड निजी सोसाइटी सिल्वर ओक कॉलोनी के सामने स्थित है।
कल रात से यह खुदाई और तेज हो गई। इसमें जेसीबी और हाइवा का खुलकर इस्तेमाल किया जा रहा है। इलाके के रह वासियों ने बताया कि दिन में खुदाई न कर रात में की जा रही । उन्हें आशंका है कि आसपास के बड़े निजी बिल्डर अपने निर्माण स्थल में इस मुरूम का इस्तेमाल कर रहे हैं। इस पर जिला खनिज या भू राजस्व अमले ने कोई कार्रवाई नहीं की है।

More Stories
CM मोहन यादव ने जबलपुर को दी ₹400 करोड़ की सौगात, विकास परियोजनाओं का शुभारंभ, शहर को मिलेंगी नई सुविधाएं
रायपुर में पुलिस आरक्षक ने की आत्महत्या, अमलीडीह पुलिस क्वॉर्टर में जहर खाकर दी जान, जांच शुरू
छत्तीसगढ़ में नकली दूध उत्पादों पर बड़ा बैन, सरकार ने जारी की अधिसूचना, पनीर-क्रीम समेत कई उत्पादों पर रोक