नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस देश के जीवंत लोकतंत्र का उत्सव मनाने और प्रत्येक नागरिक को वोट देने के अपने अधिकार का प्रयोग करने के लिए सशक्त बनाने के बारे में है।
श्री मोदी ने राष्ट्रीय मतदाता दिसव के अवसर पर एक्स पर पोस्ट में कहा, “ राष्ट्रीय मतदाता दिवस हमारे जीवंत लोकतंत्र का उत्सव मनाने और प्रत्येक नागरिक को वोट देने के अपने अधिकार का प्रयोग करने के लिए सशक्त बनाने के बारे में है। यह देश के भविष्य को आकार देने में भागीदारी के महत्व पर बल देता है। हम इस संबंध में उनके अनुकरणीय प्रयासों के लिए ईसीआई की सराहना करते हैं।”

More Stories
CM मोहन यादव ने जबलपुर को दी ₹400 करोड़ की सौगात, विकास परियोजनाओं का शुभारंभ, शहर को मिलेंगी नई सुविधाएं
रायपुर में पुलिस आरक्षक ने की आत्महत्या, अमलीडीह पुलिस क्वॉर्टर में जहर खाकर दी जान, जांच शुरू
छत्तीसगढ़ में नकली दूध उत्पादों पर बड़ा बैन, सरकार ने जारी की अधिसूचना, पनीर-क्रीम समेत कई उत्पादों पर रोक