कवर्धा। आजकल जब हर तरफ मिलावट की खबरें सामने आ रही हैं, तो आपको अपने घर रखे गुड़ पर भी ध्यान देना चाहिए। जी हां, आपको जानकार हैरानी होगी कि गुड़ में भी मिलावट किया जा रहा है। यह मामला सामने आया है छतीसगढ़ के कवर्धा जिले से जहां गुड़ म पत्थर पावडर का मिलावट किया जा रहा था।
जिसका खुलासा गुड़ उद्योग संघ के पदाधिकारियों ने किया है। बता दे की प्रदेश में सबसे ज्यादा गन्ने की खेती कबीरधाम जिले में की जाती है। जिससे शक्कर और गुड़ उत्पादन लिया जाता है। जिले में दो सहकारी शक्कर कारखाना भी स्थापित किये गए। लेकिन फिर भी किसानों के गन्ने की खपत नही हो पाती ऐसे में किसानों द्वारा गुड़ उद्योग संचालित किया जाता। जिले में कुल 400 से अधिक गुड़ उद्योग संचालित है।
जानकारी के अनुसार कुछ गुड़ उद्योगों मिलावट का खेल चल रहा है। जहां गुड़ और सिरा का वजन बढाने पत्थर पाऊडर मिलाया जा रहा था। गुड़ उद्योग संघ के पदाधिकारियों को जब भनक लगी तो जंगलपुर, बोड़तरा, डेहरी और कुम्हि में छापामार कारवाई करके इनको पकड़ा और खाद्य औषधि विभाग को सौंपा गया। जिसके बाद खाद्य विभाग ने करीब 30 टन पत्थर पाऊडर जब्त किया है। बताया जा रहा है कि उत्तरप्रदेश से ट्रक में पाऊडर को लाया गया था।

More Stories
CM मोहन यादव ने जबलपुर को दी ₹400 करोड़ की सौगात, विकास परियोजनाओं का शुभारंभ, शहर को मिलेंगी नई सुविधाएं
रायपुर में पुलिस आरक्षक ने की आत्महत्या, अमलीडीह पुलिस क्वॉर्टर में जहर खाकर दी जान, जांच शुरू
छत्तीसगढ़ में नकली दूध उत्पादों पर बड़ा बैन, सरकार ने जारी की अधिसूचना, पनीर-क्रीम समेत कई उत्पादों पर रोक