कापू संत जोहननेस स्कूल कैंपस ग्राउन्ड मे होगा भव्य कार्यक्रम का आयोजन।
धरमजयगढ़/दि बीबीसी लाइव/असलम खान :
सतनामी समाज ISSO के प्रदेश अध्यक्ष अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर गुरुनाथ जाँगड़े ,जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ असलंम खान,जिला अध्यक्ष रामलाल नारंगे, रविशंकर बंजारे सलाहकार ने बताया कि विद्यार्थियों मे संवैधानिक जागरूकता लाने संविधान दिवस पर होगा विविध प्रतियोगिता का आयोजन।क्षेत्र के विद्यालयों मे ,26 नवम्बर 2022 को भारत के प्रसिद्ध ख्याति अर्जित चिंतक विचारक के सानिध्य मे प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी संविधान दिवस का समारोह कापू मे आयोजित किया जाएगा।
बता दें संविधान दिवस के अवसर पर विभिन स्कूलों मे अध्ययनरत छात्रों को जोड़ने ,अनुभव व भारतीय संविधान से मिले संवैधानिक अधिकार तथा समाज के महान सुप्रसिद्ध महामानवो पर आधारित क्विज़ प्रतियोगिता आयोजित हो रही है,जिसमे छात्रों को प्रसस्ती पत्र एवं इनाम का वितरण कर उन्हें सम्मानित किया जाएगा।साथ ही संविधान की पुस्तक वितरण कि जाएगी एवं विभिन प्रतियोगिताओ का आयोजन किया जाएगा।
इस आयोजन को लेकर सतनामी समाज isso के प्रदेश अध्यक्ष अधिकारी प्रकोष्ठ डॉक्टर गुरुनाथ जाँगड़े ,जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक विभाग असलम खान,जिला अध्यक्ष एस सी रामलाल नारंगे रविशंकर बंजारे सलाहकार ने अपील कि है कि सर्व समाज के व्यक्ति इस कार्यकरम मे पहुचे और कार्यक्रम सफल बनाए।कार्यक्रम मे संविधान की जानकारी भी दी जाएगी।

More Stories
LPG Cylinder वालों के लिए बड़ा अलर्ट! PNG कनेक्शन होने पर आ सकता है नोटिस, सरकार ने शुरू की सख्ती
Scalp Itching in Summer: गर्मियों में सिर में बढ़ रही है खुजली? ये 5 कारण हो सकते हैं जिम्मेदार, जानिए राहत के आसान उपाय
Welcome to the Jungle Trailer: ‘2000 करोड़ की फेक फिल्म’ वाला दावा सुनकर नहीं रुकेगी हंसी, अक्षय कुमार की टीम ने मचा दिया धमाल