नई दिल्ली. श्रद्धा वॉकर मर्डर केस में दिल्ली पुलिस लगातार सबूत जुटाने में जुटी है। इसी बीच पुलिस को आरोपी आफताब का 18 अक्टूबर के सीसीटीवी फुटेज का मिला है। इसमें आफताब को एक बैग ले जाते हुए देखा गया है। ऐसे में पुलिस को शक है कि आफताब श्रद्धा के कटे हुए शव के बचे टुकड़ों को फेंकने गया था। इस मामले में शनिवार को पुलिस गुरुग्राम पहुंची। यहां पुलिस ने मेटल डिटेक्टर के जरिए तफ्तीश की। हालांकि इस दौरान पुलिस को कुछ हाथ नहीं लगा। इसके अलावा पुलिस ने आज आफताब के फ्लैट से सभी कपड़े बरामद कर लिए, इनमें श्रद्धा के कपड़े भी शामिल हैं।
इसके अलावा दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने कहा कि आफताब अमीन पूनावाला के फ्लैट से हथियार बरामद हुआ है। श्रद्धा हत्याकांड में पुलिस इस सुराग को अहम मानकर चल रही है। पुलिस को अंदेशा है कि इसी हथियार से आफताब ने श्रद्धा की हत्या के बाद शव को काटा था। दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने कहा कि आफताब पूनावाला ने कड़ी पूछताछ के बाद सच्चाई का खुलासा करना शुरू कर दिया है और खुद छतरपुर स्थित अपने फ्लैट से पुलिस को महत्वपूर्ण सबूत बरामद करने में मदद की। शनिवार को आफताब के फ्लैट से हथियार बरामद हुआ है।
आफताब के कपड़ों में अभी भी खून के धब्बे
फॉरेंसिक टीम का दावा है कि हत्या के दिन आफताब ने जो कपड़े पहने थे, उन पर लगे खून के धब्बे अब भी हो सकते हैं। हालांकि वो कपड़े अभी बरामद नहीं हुए हैं। इसलिए पुलिस ने आफताब के फ्लैट से सभी कपड़ों को जब्त कर लिया है। आफताब ने पुलिस को बताया है कि उसने श्रद्धा के खून से सने कपड़ों को सिविक गार्बेज वैन में फेंक दिया था। श्रद्धा के कपड़ों का पता लगाने के लिए पुलिस ने कूड़ा उठाने वाले सिविक नेटवर्क पर नजर रखना शुरू कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने दंपति के रहने वाले पड़ोस के कचरे के लिए दो डंपिंग स्पॉट की पहचान की है।
अभी नहीं मिला श्रद्धा का फोन
पुलिस के मुताबिक, श्रद्धा का मोबाइल फोन भी नहीं मिला है। पुलिस का कहना है कि जंगल में मिले शरीर के अंग श्रद्धा के हैं या नहीं, इसकी पुष्टि के लिए डीएनए जांच की रिपोर्ट आने में 15 दिन लगेंगे। पुलिस सुरक्षा फुटेज की भी जांच कर रही है और डेटिंग ऐप बम्बल से विवरण मांगा है, जहां आफताब और श्रद्धा तीन साल पहले मिले थे।

More Stories
LPG Cylinder वालों के लिए बड़ा अलर्ट! PNG कनेक्शन होने पर आ सकता है नोटिस, सरकार ने शुरू की सख्ती
Scalp Itching in Summer: गर्मियों में सिर में बढ़ रही है खुजली? ये 5 कारण हो सकते हैं जिम्मेदार, जानिए राहत के आसान उपाय
Welcome to the Jungle Trailer: ‘2000 करोड़ की फेक फिल्म’ वाला दावा सुनकर नहीं रुकेगी हंसी, अक्षय कुमार की टीम ने मचा दिया धमाल