अमेरिका की ब्लड टेस्टिंग स्टार्टअप कंपनी थेरानोस की सीईओ एलिजाबेथ होम्स को कैलिफोर्निया के सैन जोस की एक अदालत ने 11 साल की जेल की सजा सुनाई है। अमेरिकी बायोटेक स्टार एलिजाबेथ होम्स पर अपने निवेशकों को धोखा देने का आरोप है। बता दें कि एलिजाबेथ की स्टार्टअप कंपनी थेरानोस को 2018 में ही बंद कर दिया गया था। दरअसल, कंपनी ने ब्लड टेस्टिंग सेक्टर में क्रांति लाने का वादा किया था, और इसके नाम पर निवेशकों को धोखा दिया था।
बता दें कि 38 साल की होम्स को तीन महीने तक चले मुकदमे के बाद जनवरी में दोषी ठहराया गया था। होम्स ने साल 2003 में स्टार्टअप कंपनी थेरानोस की शुरुआत की थी। उस समय होम्स ने दावा किया था कि उसकी कंपनी ने एक ऐसी ब्लड एनालाइजर बनाई है, जिसे कहीं भी ले जाया जा सकेगा और इससे आसानी से ब्लड टेस्ट हो जाएंगे। इसके अलावा, इस स्टार्टअप ने यह भी दावा किया था कि एक बार उंगली से ब्लड लेने के बाद शरीर की सभी बीमारियों का आसानी से पता लगाया जा सकेगा। इस दावे के बाद होम्स के स्टार्टअप पर निवेशकों ने जमकर दांव लगाया और उन्हें बंपर निवेश मिला था। हालांकि, बाद में ये सभी बातें झूठी निकली और मामला कोर्ट तक गया। कई सालों तक केस चला और फिर इस साल जनवरी में सजा सुनाई गई।

More Stories
249 लीटर कीमत 6,42,920 रू अवैध अंग्रेजी शराब परिवहन करते 03 आरोपी गिरफ़्तार
सरदार पटेल जयंती पर महासमुंद पुलिस की पहल : 09 स्कूलों के 170 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
कट्टा-कारतूस के साथ मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश के 04 आरोपी गिरफ्तार