ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस चाहते है कि कैमरून ग्रीन राष्ट्रीय टीम के लिए खेलने में अपनी सारी ऊर्जा लगाएं, लेकिन वह इस युवा हरफनमौला को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेलने से नहीं रोकेंगे. इस 23 वर्षीय खिलाड़ी को ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट के भविष्य के तौर पर देखा जा रहा है. उन्होंने भारत दौरे पर डेविड वार्नर की अनुपस्थिति में पारी की शुरुआत करते हुए प्रभावित किया था. ग्रीन ने इस दौरे पर दो अर्धशतक जड़े थे और 214.54 के स्ट्राइक रेट तथा 39.22 के औसत के साथ रन बनाए थे.
सहजता से बड़े शॉट खेलने की क्षमता के कारण ग्रीन अगर आईपीएल की आगामी नीलामी में शामिल होने का मन बनाते हैं तो वह कई फ्रेंचाइजी टीमों की नजर में होंगे. कमिंस ने कहा कि हां, वह इस दौड़ (आईपीएल नीलामी में शामिल होना) में शामिल हो सकता है. हम इंतजार करेंगे और देखेंगे, मुझे लगता है कि नीलामी में अभी थोड़ा समय है. आईपीएल की नीलामी 23 दिसंबर को कोच्चि में होनी है.
कमिंस ने कहा कि, एक कप्तान के रूप में स्वार्थी होकर देखे तो मुझे अच्छा लगेगा कि वह ऑस्ट्रेलिया के लिए अपनी सारी ऊर्जा बचाएं. लेकिन आप किसी को इस (आईपीएल) तरह के अवसर को नकारने के लिए कैसे कह सकते हैं. ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट और वनडे टीम की कप्तानी करने वाले कमिंस ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के व्यस्त कार्यक्रम को देखते हुए इस आकर्षक लीग से हटने का फैसला किया है

More Stories
249 लीटर कीमत 6,42,920 रू अवैध अंग्रेजी शराब परिवहन करते 03 आरोपी गिरफ़्तार
सरदार पटेल जयंती पर महासमुंद पुलिस की पहल : 09 स्कूलों के 170 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
कट्टा-कारतूस के साथ मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश के 04 आरोपी गिरफ्तार