उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक चौकानें वाला मामला सामने आया है. यहां जेल में चेकिंग के दौरान एक वकील की चप्पलों में से करीब 2400 नशे की गोलियां बरामद की गई हैं. फिलहाल पुलिस ने वकील को गिरफ्तार कर लिया है.
दरअसल, पूरा मामला जिले के थाना मेडिकल क्षेत्र के चौधरी चरण सिंह जिला जेल का है. जहां अनुज गुप्ता नाम का एक वकील एक कैदी से मिलने जेल पहुंचा. मिलाई पहले जब वकील की गेट पर चेकिंग की गई. इस दौरान वकील ने जो चप्पल पहनी थी उसमें नशे की 2400 गोलियां भरी थी. जिसे देख पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए
बताया जा रहा है कि वकील नशे में इस्तेमाल की जाने वाली अल्प्रेक्स की 2400 गोलियां भरकर ले गया था. अनुज गुप्ता कैदी से मिलते तो वह और कैदी आपस में चप्पल बदल लेते और नशे की गोलियां जेल के भीतर पहुंच जाती थी. अनुज गुप्ता पिछले काफी समय से आते हैं और शायद चप्पल बदल कर नशे की गोलियों की तस्करी करता था. फिलहाल, पुलिस ने आरोपी वकील को गिरफ्तार कर लिया है

More Stories
देखें, याद रखें और कहें #MillionThankYou: एयरटेल आईपीटीवी की ख़ास इंडिपेंडेंस डे वॉचलिस्ट
स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल डेका ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW का बड़ा एक्शन: 22 हजार क्विंटल चावल गायब, 40 हजार पन्नों का चालान कोर्ट में पेश