भोपाल. नगर निगम कर्मचारियों की भविष्य निधि में बड़ा फर्जीवाड़ा का मामला सामने आया है। नगर निगम ने अपने ही कर्मचारियों के पैसा पर डाका डाला है। कर्मचारियों की भविष्य निधि जमा करने के बजाए निगम प्रशासन ने खुद खर्च कर दिया है।
बता दें कि पीएफ का पैसा कर्मचारी और अधिकारियों की सैलरी से काटा जाता है। निगम पीएफ (भविष्य निधि) के पैसे कर्मचारियों के खाते में जमा नहीं करता है। 12% राशि कर्मचारी की सैलरी से और 12 % नगर निगम को मिलाकर जमा करनी होती है।
यह खुलासा सूचना के अधिकार से तहत निकाली गई जानकारी में हुआ है। अब इस मामले को विपक्ष निगम परिषद की बैठक में उठाएगा। निगम की राजनीति इस मुद्दे पर गरमाएगी।

More Stories
249 लीटर कीमत 6,42,920 रू अवैध अंग्रेजी शराब परिवहन करते 03 आरोपी गिरफ़्तार
सरदार पटेल जयंती पर महासमुंद पुलिस की पहल : 09 स्कूलों के 170 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
कट्टा-कारतूस के साथ मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश के 04 आरोपी गिरफ्तार