शव लेकर पहुंचे परिजन, थाने में बवाल
रायपुर। रायपुर में पुलिस की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक के पास से सुसाइड नोट बरामद किया गया है, जिसमें पुलिस जवान समेत अन्य लोगों का नाम लिखा हुआ है।
इस घटना की जानकारी लगते ही मृतक के परिजन और बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग शव लेकर टिकरापारा थाने पहुंचे हैं और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर रहे। भीड़ को नियंत्रित करने बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, टीकरापारा थाने के एक हवलदार की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने खुदकुशी की है। मृतक का नाम मोहम्मद शहजाद शेख बताया जा रहा है। बीते दिनों मारपीट मामले में मृतक और उसके दोनों बेटों को पुलिस ने थाने लाया था। इस बीच शहजाद की खुदकुशी का मामला सामने आ गया।

More Stories
राघव चड्ढा का AAP पर बड़ा हमला, ‘शीश महल पार्ट 2’ को लेकर पार्टी पर उठाए सवाल!
लू से बचने के लिए अपनाएं ये 8 आदतें, भीषण गर्मी में सुरक्षित रहेंगे!
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भारतीय शेयर बाजार की उपलब्धियों को सराहा, सेबी को सख्त कदाचार नियंत्रण की दी चेतावनी