गर्मियों का मौसम अक्सर लू और हीट स्ट्रोक जैसी समस्याओं को लेकर आता है। तेज धूप, लू और बढ़ते तापमान से शरीर का तापमान अचानक बढ़ सकता है, जिससे बीमारियों का खतरा रहता है। लेकिन इन 8 आदतों को अपनाकर आप न केवल लू से बच सकते हैं, बल्कि गर्मी के इस मौसम में सुरक्षित और स्वस्थ रह सकते हैं।
1. हाइड्रेटेड रहना है जरूरी
गर्मियों में सबसे अहम बात है पानी पीना। घर में हो या बाहर, प्यास लगने का इंतजार किए बिना थोड़ी-थोड़ी देर पर पानी पीते रहें। इससे आपका शरीर डिहाइड्रेशन से बचा रहेगा और शरीर ठंडा भी रहेगा। इसके अलावा, कोकोनट वाटर, बटरमिल्क या लेमन वाटर जैसे कूलिंग ड्रिंक्स जरूर पीते रहें। यदि बाहर जा रहे हैं, तो अपने साथ पानी की बोतल और ORS या लेमन वाटर रखें। गर्मी में शरीर का इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस बनाए रखने के लिए यह बेहद मददगार होगा।
2. दोपहर में बाहर निकलने से बचें
गर्मी में दोपहर के समय का तापमान बहुत ज्यादा बढ़ जाता है। इसलिए, जब तक जरूरी न हो, 12 बजे से 4 बजे तक बाहर निकलने से बचें। इस समय के बीच गर्मी और लू के प्रभाव से बचने के लिए, अपने सभी जरूरी काम पहले निपटाएं या फिर शाम को 4 बजे के बाद बाहर जाएं।
3. पेस्टल शेड और लाइटवेट कपड़े पहनें
गर्मियों में डार्क कलर के कपड़े जैसे ब्लू, ब्लैक, रेड पहनने से बचें, क्योंकि ये रंग सूरज की UV रेज को जल्दी अब्जॉर्ब कर लेते हैं, जिससे बॉडी का तापमान बढ़ सकता है। इसके बजाय, पेस्टल शेड के कपड़े पहनें, जैसे हल्का गुलाबी, नीला या सफेद, जो सूर्य की किरणों को रिफ्लेक्ट करते हैं और गर्मी को कम महसूस कराते हैं। साथ ही, कॉटन और लूज फैब्रिक के कपड़े पहनें ताकि पसीना जल्दी सूख सके और शरीर को ठंडक बनी रहे।
4. सिर और मुंह ढंके
गर्मियों में जब आप बाहर जाएं, तो सुनिश्चित करें कि आपके सिर और मुंह पर सूरज की तेज किरणें न पड़ें। इसके लिए छाता, लाइट कॉटन स्कार्फ या रूमाल का इस्तेमाल करें। ये न केवल आपके सिर को ठंडा रखेंगे, बल्कि शरीर के तापमान को भी नियंत्रित करने में मदद करेंगे।
5. वाटर रिच फूड्स खाएं
गर्मी में खीरा, ककड़ी, तरबूज और खरबूज जैसे वाटर रिच फूड्स का सेवन करें। ये न सिर्फ शरीर को ठंडा रखते हैं, बल्कि आपको हाइड्रेटेड भी रखते हैं। तला-भुना, स्पाइसी और तीखा खाना गर्मी में शरीर के तापमान को और बढ़ा सकता है, इसलिए इनसे बचें।
6. बहुत ठंडे पानी से न नहाएं
अगर शरीर का तापमान ज्यादा बढ़ जाए तो बहुत ठंडे पानी से न नहाएं। इससे शरीर को शॉक लग सकता है। नहाने के लिए रूम टेम्परेचर या हल्के गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें, ताकि शरीर का तापमान धीरे-धीरे संतुलित हो सके।
7. लू लगने के लक्षणों पर ध्यान दें
गर्मी में अगर आपको अत्यधिक प्यास, चक्कर आना, कमजोरी, पसीना ज्यादा आना या मितली जैसी समस्याएं महसूस हो रही हैं, तो ये लू लगने के लक्षण हो सकते हैं। इस स्थिति में तुरंत सावधान हो जाएं और इन संकेतों को गंभीरता से लें।
8. लू लगने पर क्या करें
अगर किसी को लू लगने के लक्षण दिखें, तो उसे तुरंत ठंडी जगह पर रखें और हाइड्रेट करें। शरीर में इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस को बनाए रखने के लिए ORS या लेमन वाटर का सेवन कराएं। अगर स्थिति सुधर नहीं रही है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

More Stories
राघव चड्ढा का AAP पर बड़ा हमला, ‘शीश महल पार्ट 2’ को लेकर पार्टी पर उठाए सवाल!
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भारतीय शेयर बाजार की उपलब्धियों को सराहा, सेबी को सख्त कदाचार नियंत्रण की दी चेतावनी
राष्ट्रीय कृषि विकास योजना से लाभ: दुबेलाल की ग्राफ्टेड टमाटर खेती से बढ़ा मुनाफा!