June 11, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

शिव ठाकरे से भयंकर लड़ाई के कारण शो से बाहर हुई अर्चना गौतम

रिएलिटी शो ‘बिग बॉस’ में हाल ही में एक शॉकिंग एविक्शन हो गया है. शो ऐसे कई कंटेस्टेंट्स रह चुके हैं, जो जनता की वोटिंग की वजह से नहीं, बल्कि वॉयलेंस की वजह से शो से बेघर हुए हैं. हाल ही में खबर मिली है कि बिग बॉस के घर में हाथापाई करने के कराण कंटेस्टेंट अर्चना गौतम को बिग बॉस ने घर से बेघर कर दिया है.बता दें कि बिग बॉस के घर में अर्चना गौतम की शिव ठाकरे से भयंकर लड़ाई हुई है. इस लड़ाई में अर्चना गौतम ने शिव ठाकरे को मारा और शारीरिक हिंसा किया है, जिसके चलते बिग बॉस ने अर्चना को घर से बाहर कर दिया गया है. रात के 3 बजे अर्चना शो से बाहर हुईं. अर्चना के एविक्ट होने से उनके फैंस काफी दुखी हैंइससे पहले भी प्रियंका चाहर चौधरी के साथ भी बीते एपिसोड में अर्चना की लड़ाई हो गई थी. अर्चना और प्रियंका अच्छे दोस्त थे. हालांकि, जब प्रियंका नॉमिनेट हुईं, तब अर्चना ने उनका मजाक बनाया था. इसकी वजह से दोनों के बीच गंदी लड़ाई हो गई थी.अर्चना गौतम (Archana Gautam) बिग बॉस की सबसे मजबूत कंटेस्टेंट थीं. उनका डायलॉग ‘मार मारकर मोर बना दूंगी’ लोगों को काफी पसंद आया था. अर्चना गौतम गेम में अकेले खेलने के लिए जानी जाती हैं. उनका ओपिनियन भी काफी स्ट्रॉन्ग रहता है. वह एंटरटेनमेंट क्वीन कही जाती हैं. किसी को उम्मीद नहीं थी कि, अर्चना गौतम इतनी जल्दी शो से बेघर हो जाएंगी. बीते एपिसोड में वह नॉमिनेट हो गई थीं, लेकिन प्रियंका ने उन्हें बचा लिया था. अब आने वाले एपिसोड में पूरी डिटेल पता चल पाएगीअर्चना एक एक्ट्रेस और मॉडल होने के साथ ही एक पॉलिटिशियन भी हैं. अर्चना गौतम (Archana Gautam) यूपी में साल 2022 में चुनाव लड़ चुकी हैं. अर्चना गौतम चुनाव के दौरान हस्तिनापुर से विधायक उम्मीदवार रही हैं. उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था, लेकिन हार गई थीं. राजनीति में आने के बाद अर्चना गौतम (Archana Gautam) को उनके मॉडलिंग करियर की वजह से काफी भद्दे-भद्दे कमेंट्स सुनने पड़े थे. बिकिनी तस्वीरों के कारण सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस को स्लट शेम का शिकार होना पड़ा था.