नवादा में कर्ज के चलते बुधवार को एक ही परिवार के 5 लोगों ने जान दे दी। न्यू एरिया मोहल्ले के केदार लाल गुप्ता ने बुधवार की देर रात अपनी पत्नी और 4 बच्चों के साथ जहर खा लिया, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई। वहीं एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। जहर खाने के बाद सभी जमीन पर तड़पते रहे। बेटे ने बताया कि हमने कर्ज के चलते जहर खा लिया है।
मरने वालों में से घर के मुखिया 50 वर्षीय केदार लाल गुप्ता, 47 वर्षीय पत्नी अनिता कुमारी, बेटा 16 वर्षीय प्रिंस, बेटी 20 वर्षीय शबनम कुमारी, बेटी 17 वर्षीय गुड़िया कुमारी शामिल है।
बेटी साक्षी को गंभीर हालत में पावापुरी विंस रेफर किया गया है। साक्षी ने बताया कि पापा ने 4-5 लोगों से 12 लाख रुपए का कर्ज ले रखा था। पापा रोज ब्याज भी देते थे। कर्ज को लेकर घर में झगड़े होते थे।
मृतक घर के मुखिया केदार लाल गुप्ता शहर के विजय बाजार में फल का दुकान चलाते थे। और उन पर काफी कर्ज था। महाजन बार-बार परेशान करता था। तंग आकर शहर की कृषि फार्म की मजार के पास जाकर सभी ने जहर खा लिया जिसके कारण 5 की मौत हो गई।
16 साल के प्रिंस ने मरने से पहले बताया कि कर्ज के चलते हमने जहर खा लिया है।
मृतक प्रिंस कुमार मरने से पहले बताया कि बाजार से कुछ लोगों से कर्ज लिया था और हम लोग को काफी प्रताड़ित कर रहा था हम लोग पैसा वापस करने को लेकर थोड़ा समय मांगा, लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं थे और बार-बार धमकी दे रहे थे, जिसको लेकर हम लोगों ने जहर खा लिया।
मरने से पहले घर के मुखिया केदार लाल गुप्ता ने बताया कि महाजन के द्वारा रुपए वापस करने को लेकर गाली गलौज और धमकी दिया जा रहा था। जिससे तंग आकर परिवार के साथ जहर खा लिया। वहीं इस घटना की सूचना पुलिस को दिया गया पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर सभी को सदर अस्पताल लाया जिसमें 5 की मौत हो गई। वहीं एक बच्चे की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने पावापुरी रेफर कर दिया है।मौत से पहले पिता-पुत्र ने या खुलासा कर दिया है कि वह कर्ज के कारण ही इतने बड़े कदम उठाकर अपनी पूरी जिंदगी को समाप्त कर लिए हैं। कर्जा दार के द्वारा गाली-गलौज और धमकियां भी दी जा रही थी पूरे मामले पर थाना प्रभारी अरुण कुमार सिंह ने कहा है कि मामले की तहकीकात की जा रही है अब तक 5 लोगों की मौत हुई है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में मानसून की धमाकेदार एंट्री तय! अगले 24 घंटे में बारिश, अंधड़ और बिजली गिरने का अलर्ट जारी
रायपुरवासियों को बड़ी सौगात! आज से सड़कों पर दौड़ेंगी 8 नई मिनी सिटी बसें, रेलवे स्टेशन और ISBT पहुंचना होगा आसान
Gold Price Today: सोना-चांदी फिर हुए महंगे, खरीदारी से पहले देखें आपके शहर में क्या है नया रेट