रायपुर//दि बीबीसी लाइव :
गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ विधायक विकास उपाध्याय खालसा स्कूल पहुंचकर गुरु महाराज जी का माथा टेक कर आशीर्वाद लिया। विधायक कुलदीप सिंह जुनेजा के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सिख संगठन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से पंजाबी अकादमी बनाने की मांग की एवं समाज के भवन बनाने के लिए जमीन की मांग की गई। छत्तीसगढ़ सिख संगठन ने आज खालसा स्कूल में मेडिकल कैंप लगाया। जिसमें सैकड़ों लोगों ने निशुल्क जांच करवाया और उनको निशुल्क दवाइयां भी उपलब्ध कराया गया।
इस कार्यक्रम में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष दलजीत चावला, संस्थापक हरपाल सिंह भामरा, कार्यकारी अध्यक्ष लवली अरोरा, उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह होरा, महासचिव बलजीत सिंह रोमी भल्ला, अरुण छाबड़ा, भूपेंद्र सिंह सेहतमंद, जिलाध्यक्ष मोनू सलूजा, रिंकू सैनी, गोल्डी सिंह आदि उपस्थित थे।

More Stories
उत्तराखंड में बारिश का कहर: केदारनाथ हाईवे बंद, मसूरी में भूस्खलन; कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट
BSNL का धमाकेदार ₹1,449 ब्रॉडबैंड प्लान: 6 महीने इंटरनेट, अनलिमिटेड कॉलिंग और OTT मुफ्त, जानें पूरी डिटेल
रायगढ़ ACB का बड़ा एक्शन: ₹50 हजार के साइन किए चेक के साथ कलेक्ट्रेट का बाबू गिरफ्तार, मुआवजा दिलाने के नाम पर मांग रहा था रिश्वत