पिथौरा. देवपुर वन परिक्षेत्र में ग्राम पकरीद विश्राम गृह के सामने गिद्धपुरी मार्ग पर करंट के चपेट में आने से एक हाथी की मौत हो गई. लाश को देखने से लग रहा है कि हाथी की मौत दो-तीन दिन पहले ही हो चुकी थी. घटना सामने आने के बाद से वन विभाग में हलचल मची हुई है
हाथी की मौत की जानकारी मिलने के बाद से वन विभाग के अधिकारी अपने स्तर पर पड़ताल करने में जुटे हैं. वहीं इस संदर्भ में किसी भी तरह की जानकारी सार्वजनिक नहीं की जा रही है. माना जा रहा है कि बलौदाबाजार डीएफओ के घटनास्थल में पहुंचने के बाद ही इस संबंध में किसी प्रकार की कोई जानकारी दी जाएगी.
बता दें कि दो दिन पूर्व ही इसी परिक्षेत्र के ग्राम चेचरापाली के समीप एक युवक की करंट में चिपकने से मौत हो गई थी. घटना की जांच बया पुलिस कर रही है. ग्रामीणों का कहना है कि शिकारी जंगल जाने की बजाए गांव के आसपास करंट युक्त तार बिछाकर जंगली सूअर और चीतल का शिकार कर लेते हैं. ऐसे ही किसी तार से चिपकने से हाथी की मौत हुई होगी

More Stories
आयुर्वेदिक अस्पतालों में दवा संकट! एक साल से क्लासिकल दवाओं की खरीदी बंद, मरीज बाजार से महंगी दवा खरीदने को मजबूर
Jashpur News: भैरव पहाड़ को मिलेगा नया रूप, जनजातीय संस्कृति और प्रकृति के संरक्षण पर जोर; पर्यावरण वाटिका भी बनेगी खास
Hareli Tihar 2026: मुख्यमंत्री निवास में दिखा छत्तीसगढ़ का गांव, गेड़ी-रहचुली से लेकर लोकनृत्य तक, साय भी कलाकारों संग झूमे