हैदराबाद.कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का महाराष्ट्र चरण आज रात नौ बजे नांदेड़ जिले से शुरु होगा। राज्य में यह यात्रा 13 दिन की होगी ।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संचार, प्रचार एवं मीडिया प्रभारी महासचिव जयराम रमेश ने सोमवार को कहा कि ट्वीट के जरिये यह जानकारी दी।
उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘तेलंगाना यात्रा आज सुबह कामारेड्डी में फिर से शुरू हुई। आज भारत जोड़ो यात्रा का 61वां दिन है। यह यात्रा आज शाम तक तेलंगाना चरण पूरा हो जायेगा। राज्य के 8 जिले और लगभग 390 किलोमीटर की दूरी तय कर ली है।’
श्री गांधी ने अपनी पदयात्रा तेलंगाना कांग्रेस के नेताओं और कामारेड्डी शहर के कार्यकर्ताओं के साथ शुरू की। तेलंगाना कांग्रेस ने शाम को जुक्कल निर्वाचन क्षेत्र में एक जनसभा के माध्यम से वायनाड के सांसद को बड़े पैमाने पर विदाई देने का फैसला किया है।

More Stories
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दी बधाई और शुभकामनाएं
36 लाख का गांजा बरामद: प्लास्टिक टबों में बनाया सीक्रेट चैंबर, तस्करी की कोशिश नाकाम
अंधेरे में 48 गांव: बिजली की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री को खून से लिखे 500 पत्र