मुरैना. मध्यप्रदेश के मुरैना कलेक्ट्रेट में दबंगों से परेशान दलित दिव्यांग रामसिया ने केरोसिन डालकर आत्महत्या करने की कोशिश की है. पीड़िता दलित परिवार पिछले दो साल से दबंगों से परेशान है. थाना प्रभारी शिवकुमार शर्मा पर पैसे ले देकर कार्रवाई नहीं करने का भी आरोप लगाया है.
दरअसल पूरा मामला सराय छोला थाना क्षेत्र के पीपर खेड़ा गांव का है. एसपी ऑफिस में भी दो बार आवेदन दे चुका है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई. पीड़ित रामसिया पहले भी इच्छा मृत्यु के लिए कलेक्ट्रेट में आवेदन दे चुका था. कहीं कोई कार्रवाई नहीं होने पर आज कलेक्ट्रेट में मिट्टी का तेल डालकर आत्मदाह की कोशिश की गई.
हालांकि मौके पर पहुंची सिविल लाइन पुलिस ने उसे समझा-बुझाकर सिविल लाइन थाने ले गई. पीड़ित ने थाना प्रभारी शिवकुमार शर्मा पर पैसे ले देकर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है. रामसिया के दोनों पैर टूटे गए हैं. दंबग परिवार उसे जीने नहीं दे रहे हैं. उसके साथ मारपीट की जाती है. दो पक्ष के बच्चों की लड़ाई भी हो चुकी है.
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायसिंह नरवरिया का कहना है कि कलेक्ट्रेट में आत्महत्या करने की कोशिश की गई है. उसकी शिकायत पर एफआईआर दर्ज की जा रही है. थाना प्रभारी से भी स्पष्टीकरण लिया जाएगा. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.

More Stories
NEET-UG OMR विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 159 अंक पर छात्रा का दावा खारिज; कोर्ट ने बताई पूरी वजह
गर्लफ्रेंड के घर बॉयफ्रेंड की संदिग्ध मौत, दोनों की होने वाली थी शादी; शराब पार्टी के बाद छत पर मिली लाश
मरकाटोला घाट पर भीषण हादसा: मुंबई की महिला बाइक राइडर की मौत, कांकेर जा रहे ग्रुप पर टूटा कहर