खंडवा. Viral Video: मध्य प्रदेश के कई जिलों में नदी-नाले उफान पर हैं. जिसके चलते पुल और रपटो के ऊपर से पानी का बहाव हो रहा है. जिससे लोगों की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं.
इसी बीच एक वीडियो खंडवा जिले का सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें देखा जा सकता है कि पुल के ऊपर बह रहे पानी के बीच लोग जान जोखिम में डाल रहे हैं.
वीडियो में साफ देख सकते है एक मोटरसाइकिल पर दो लोग पुल के ऊपर से निकल रहे हैं. पुल के बीच मोटरसाइकिल का बैलेंस बिगड़ तो एक व्यक्ति गाड़ी से उतर गया और गिरते गिरते बच गया.
मामला छोटी छेगांव से गोल जोशी गांव के बीच छोटी आबना नदी के पुल का है. पुल छोटा होने से बारिश में पानी पुल के ऊपर से बह रहा हैं.
Viral Video: बता दें कि, खंडवा में लागतार बारिश का दौर जारी है. कई नदी नाले उफन पर हैं. इसको देखते हुए प्रशासन ने भी लोगों से अपील की है कि वह पुल पर पानी होने पर रास्ता पार ना करें, लेकिन अपील के बाद लोग ऐसा रास्ता पार कर रहे हैं.

More Stories
8वीं के छात्र से 200 बार गाली लिखवाई, बवाल के बाद महिला टीचर की नौकरी गई
छत्तीसगढ़ का 6 करोड़ का रेत रॉयल्टी घोटाला: जांच पूरी हुई, फिर गायब हो गई पूरी फाइल!
खुदाई में मिला ‘सोना’ बताकर करोड़ों की ठगी! रायपुर पुलिस ने अंतर्राज्यीय गैंग का किया पर्दाफाश, मुंबई से 3 गिरफ्तार