जबलपुर। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के खिलाफ टिप्पणी करना आप नेता को भारी पड़ गया। बागेश्वर बाबा के एक भक्त ने आम आदमी पार्टी के नेता पर FIR दर्ज कराई है। नेताजी पर सोशल मीडिया में अमर्यादित और आपत्तिजनक पोस्ट करने का आरोप लगा हैं।
आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश वर्मा वर्मा ने पं. धीरेंद्र कृष्ण के खिलाफ फेसबुक पर पोस्ट किया था। इसे लेकर बागेश्वर बाबा के एक भक्त दीपांशु नामदेव ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। जबलपुर के पनागर पुलिस ने जांच के बाद धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने सहित अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
एएसपी सूर्यकांत ने बताया कि मामले में जिले के पनागर के रहने वाले दीपू नामदेव ने आप के प्रदेश उपाध्यक्ष नेता राजेश वर्मा के खिलाफ शिकायत दर्ज की थी। जिस पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 299, 302 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस मामले की विवेचना की जा रही है। जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
Allu Arjun के एक बयान पर मचा बवाल, ‘लड़की के घर के बाहर इंतजार करो’ वाली बात पर सोशल मीडिया में छिड़ी बहस
भुट्टे के रेशे फेंकने की गलती न करें! कॉर्न सिल्क की चाय पीने से मिल सकते हैं ये 7 बड़े फायदे
Share Market Today: बजाज के दम पर बाजार में धमाका, सेंसेक्स 78 हजार के पार बंद; निफ्टी में भी शानदार तेजी