रायपुर। छत्तीसगढ़ में भाजपा ने दो दिनों में तीन लाख से अधिक सदस्य बनाए हैं। यह दावा भाजपा पदाधिकारियों का है। राष्ट्रीय सचिव व भाजपा प्रदेश सदस्यता प्रभारी विजया राहटकर गुरुवार को सदस्यता अभियान के प्रगति की समीक्षा करेंगीं। वे सुबह 10 बजे नियमित विमान से रायपुर पहुंचेंगी।
प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में प्रदेशाध्यक्ष किरण देव और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय की मौजूदगी में समीक्षा बैठक होगी। इसमें प्रदेश महामंत्री और सदस्यता अभियान समिति के सदस्य भी शामिल होंगे।प्रदेश में भाजपा सदस्यता अभियान की शुरुआत मंगलवार को हुई थी।
पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को सबसे पहले प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव ने सदस्य बनाकर अभियान का शुभारंभ किया था। जिला से मंडल स्तर तक सदस्यता अभियान जारी है, जिसमें मंडल से लेकर बूथ तक के कार्यकर्ता जुटे हुए हैं।

More Stories
1133 दिन बाद बृजभूषण शरण सिंह को बड़ी राहत! महिला पहलवान यौन शोषण मामले में कोर्ट ने किया बरी
CM मोहन यादव का बड़ा फैसला! भोपाल में भवनों पर कार्रवाई फिलहाल रुकी, सुप्रीम कोर्ट आदेश पर बनेगी हाई लेवल कमेटी
दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान! 16 साल बाद आपदा प्रबंधन कर्मचारियों का मानदेय 100% तक बढ़ेगा