दुर्ग एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने बड़े पैमाने पर पुलिस विभाग में फेर बदल किया है। उन्होंने एसआई, एएसआई से लेकर प्रधान आरक्षक और आरक्षक सहित 123 लोगों को इधर उधर किया है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।
एसपी द्वारा जारी आदेश में सबसे अधिक प्रधान आरक्षक और आरक्षक पुलिस लाइन से थाने पहुंचे हैं। वहीं कुछ को थाने से पुलिस लाइन भी भेजा गया है। अधिकारी वर्ग में वैशाली नगर थाने में पदस्थ एसआई कमला यादव को पुलगांव भेजा गया है। इसी तरह एएसआई वर्ग में जिविशा थाने से संजीव तिवारी को लाइन अटैच किया है। हरजीत कौर का पुलिस नियंत्रण कक्ष से यातायात किया गया, ट्रांसफर रद्द कर उन्हें फिर से पुलिस नियंत्रण कक्ष में ही रखा गया है। पुलगांव थाने से लखन लाल साहू को सुपेला थाने लाया गया है।

More Stories
क्या होता है एनालॉग पनीर? महाराष्ट्र में क्यों लगा बैन, असली पनीर से कितना अलग और सेहत पर क्या असर?
छात्रों पर लाठीचार्ज से भड़की CJP, 24 जिलों में आंदोलन का ऐलान; सरकार को दी बड़े जनआंदोलन की चेतावनी
कल का मौसम: दिल्ली-UP समेत 16 राज्यों में बारिश का अलर्ट, राजस्थान-हिमाचल में भारी बारिश; जानें 12 अगस्त का पूरा