रायपुर. माना स्थित कुआं में अधेड़ की संदिग्ध लाश लाश मिली है. मृतक का नाम वीरेंद्र बर्मन (55 साल) बताया जा रहा है. आशंका जताई जा रही है कि अधेड़ की हत्या कर लाश को कुएं में फेंक दिया गया है. माना इलाके 10 दिन के भीतर ये हत्या की दूसरी वारदात है. फॉरेंसिक टीम और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं.
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कीर्तन राठौर ने बताया कि माना इलाके में एक कुएं में वीरेंद्र बर्मन नाम के व्यक्ति की लाश मिली है. बीती रात माना में गुमइंसान कायम कर पतातलाश किया जा रहा था. इस दौरान शुक्रवार को अधेड़ की लाश मिली. मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के लिए शव को भेजा जा रहा है. अन्य पहलुओं पर भी जांच की जा रही है.

More Stories
क्या होता है एनालॉग पनीर? महाराष्ट्र में क्यों लगा बैन, असली पनीर से कितना अलग और सेहत पर क्या असर?
छात्रों पर लाठीचार्ज से भड़की CJP, 24 जिलों में आंदोलन का ऐलान; सरकार को दी बड़े जनआंदोलन की चेतावनी
कल का मौसम: दिल्ली-UP समेत 16 राज्यों में बारिश का अलर्ट, राजस्थान-हिमाचल में भारी बारिश; जानें 12 अगस्त का पूरा