पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के लॉन्ग मार्च में गुरुवार को एक शख्स ने फायरिंग कर दी। जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, इमरान के दाहिने पैर में गोली लगी है। वे घायल हैं और उन्हें फौरन अस्पताल भेजा गया है। उनकी हालत स्थिर है। घटना में इमरान के एक सांसद फैसल जावेद समेत 4 समर्थक जख्मी हुए हैं। पुलिस ने फायरिंग करने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया है।
‘डॉन न्यूज’ के मुताबिक, इमरान का मार्च पंजाब के वजीराबाद इलाके में पहुंचा था। इमरान जिस कंटेनर पर मौजूद थे। उसके करीब फायरिंग हुई। PTI नेता इमरान इस्माइल ने बताया कि इमरान खान के पैर में तीन से चार बार गोली मारी गई है। जब हमला हुआ तो वह इमरान के बगल में थे। उन्होंने बताया कि हमलावर ने AK-47 से फायरिंग की और वह कंटेनर के बिल्कुल करीब था।
इधर, हमलावर को लेकर दो बातें सामने आ रही हैं। न्यूज एजेंसी AFP ने अपने सहयोगी के हवाले से हमलावर के मारे जाने की बात कही है। जबकि डॉन न्यूज के मुताबिक, फायरिंग करने वाले शख्स को सुरक्षाकर्मियों ने मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया है।घायल इमरान ने समर्थकों का अभिवादन किया
मार्च में गोली लगने के बाद घायल हुए इमरान खान ने अस्पताल जाने से पहले समर्थकों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। इसके बाद सुरक्षाकर्मियों और समर्थकों के घेरेबंदी में उन्हें अस्पताल भेजा गया। इमरान के पैर में गोली लगी है। फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। हमले के बाद इमरान खान की ओर से पहली प्रतिक्रिया भी आ गई है। इमरान ने कहा है कि अल्लाह ने उन्हें नई जिंदगी बख्शी है। इंशाल्लाह हम फिर वापसी करेंगे और अपनी लड़ाई जारी रखेंगे।शाहबाज ने अपनी पीसी रद्द की, रिपोर्ट मंगवाई
प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने वजीराबाद में हुई गोलीबारी की घटना की कड़ी निंदा की है। पाकिस्तान सरकार के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के एक ट्वीट के अनुसार, उन्होंने गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह को IGP और मुख्य सचिव पंजाब से घटना पर तत्काल रिपोर्ट लेने का निर्देश दिया है। इसके अलावा शाहबाज शरीफ ने आज होने वाली अपनी प्रेस कांफ्रेंस स्थगित कर दी है।

More Stories
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दी बधाई और शुभकामनाएं
36 लाख का गांजा बरामद: प्लास्टिक टबों में बनाया सीक्रेट चैंबर, तस्करी की कोशिश नाकाम
अंधेरे में 48 गांव: बिजली की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री को खून से लिखे 500 पत्र